Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा आज आएगा भारत? इन दो जेलों में किए गए ख़ास इंतज़ाम

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा आज आएगा भारत? इन दो जेलों में किए गए ख़ास इंतज़ाम

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा आज आएगा भारत इन दो जेलों में किए गए ख़ास इंतज़ाम

आतंकी तहव्वुर राणा को आज यानी 9 अप्रैल 2025 को भारत लाया जा सकता है। मुंबई हमले या जिसे हम 26/11 आतंकी हमला कहते हैं उसका मास्टरमाइंड है तहव्वुर राणा जिसे अब आज किसी भी समय अमेरिका से भारत लाया जाएगा। शुरुआती कुछ दिन वो एनआईए (NIA) की हिरासत में रहेगा। राणा को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा था।

मुंबई और दिल्ली की जेल तैयार

भारतीय जांच एजेंसी कि नोडल एजेंसी एनआईए ने सारे जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार कर लिेए हैं। जानकारी के मुताबिक़ भारतीय जांच एजेंसी की एक टीम यूएस भी पहुंच चुकी है। जो आज बुधवार शाम या देर रात तक तहव्वुर राणा को भारत लेकर आएगी। भारत के लिए यह एक बड़ी कामयाबी है। भारत में मुंबई और दिल्ली की जेल में सारे इंतजाम कर लिए गए हैं।

अमेरिका सुप्रीम कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पण का रास्ता किया था साफ

बता दें कुछ दिन पहले ही आतंकी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया था। जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर राणा की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उसने भारत प्रत्यर्पण के फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी। राणा ने दलील दी थी कि भारत में उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा सकता है। इस दौरान सरकारी वकीलों ने दलील दी थी कि तहव्वुर राणा मुंबई आतंकी हमले का मास्टर माइंड डेविड हेडली के बचपन का दोस्त है। अमेरिकी सरकार ने कहा था कि राणा इस पूरी साजिश का हिस्सा था।

26 नवंबर को क्या हुआ था?

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26 नवंबर 2008 को एक बड़ा हमला हुआ था, जिसमें राणा सहित 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 60 घंटे से अधिक समय तक मुंबई के महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाया था। जिसमें 6 अमेरिकी नागरिक समेत 166 लोगों की हत्या हुई थी। हमले के बाद आतंकी अजमल आमिर कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था। साल 2012 के नवंबर में अजमल आमिर कसाब को पुणे की यरवदा जेल में फांसी दे दी गई थी।

Related to this topic: