Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

एकनाथ शिंदे के मजाक को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने किया तलब

एकनाथ शिंदे के मजाक को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने किया तलब

एकनाथ शिंदे के मजाक को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने  किया तलब

Comedian Kunal Kamra Summoned by Mumbai Police : मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी को लेकर स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कॉमेडियन कुणाल कामरा को मंगलवार को मुंबई पुलिस ने तलब किया। जानकारी के अनुसार, कामरा को विवाद के सिलसिले में मंगलवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए खार पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया था।

जानकारी के अनुसार, कामरा को व्हाट्सएप के जरिए समन भेजा गया, क्योंकि वह फिलहाल महाराष्ट्र में नहीं हैं। सोमवार को खार पुलिस की एक टीम कॉमेडियन के घर गई थी, जहां उनके माता-पिता रहते हैं।

बताया जा रहा है कि, यह समन मुंबई पुलिस द्वारा कल जारी किया गया है। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित बयान पर कामरा ने कहा कि वह शिंदे पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगे और उस स्थान पर तोड़फोड़ की निंदा की, जहां उनका कॉमेडी शो रिकॉर्ड किया गया था। 

ये है पूरा मामला

दरअसल, स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा का एक वीडियो बीते दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में कुणाल महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बिना नाम लिए विवादित कमेंट किया है।

कामरा के इस वीडियो के बोल हैं- ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी... इस वीडियो क्लिप में गुवाहाटी, गद्दार जैसे शब्दों का जिक्र है। ये वीडियो अभी भी कुणाल कामरा के एक्स पर दिख रहा है। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं ने उस स्टूडियो को तोड़ दिया जहां पर इस प्रोग्राम की शूटिंग हुई थी।

बाद में उन्होंने कामरा के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई। इधर, मुंबई पुलिस ने सोमवार को शिवसेना के पदाधिकारी राहुल कनाल और 11 अन्य को मुंबई होटल के आयोजन स्थल पर तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 


Related to this topic: