Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

नौ बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा, फिर शव को ठिकाने लगाकर हो गई रफूचक्कर

नौ बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा, फिर शव को ठिकाने लगाकर हो गई रफूचक्कर

रतीराम के बेटे संजय ने बताया कि रीना और हनीफ के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके पहले कम से कम पाँच बार मेरी मां रीना हनीफ के साथ भाग चुकी है।

नौ बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा फिर शव को ठिकाने लगाकर हो गई रफूचक्कर

मध्य प्रदेश के इंदौर में राजा रघुवंशी मामले का खुलासा होने के बाद इसी तरह के कई अन्य केस भी सामने आ रहे हैं। जो न सिर्फ रिश्ते को तार तार कर रहे हैं बल्कि मानवता का भी गला घोट रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कासगंज से भी एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक नौ बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद शव को ट्यूबवेल की कुंडी में बंद कर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई।

ईंट-भट्ठा का काम करता है परिवार

जानकारी के मुताबिक मृतक रतीराम फर्रुखाबाद के थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम उलियापुर का रहने वाला है जो कि इन दिनों अपनी ससुराल भरगैन में रहता था। बुधवार से रतीराम घर में नहीं था, जिसके बाद उसके भाई अरविंद ने शनिवार को पटियाली थाना में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रतीराम पत्नी और बच्चों के साथ ईंट-भट्ठे का काम करता था।

प्रेमी करता था ईंट-भट्ठे की ठेकेदारी

रतीराम और रीना का विवाह कई साल पहले हो गया था। इन दोनों 3 लड़कियां है जिनकी शादी भी हो चुकी है। वहीं, 6 लड़के भी हैं। जानकारी के मुताबिक रीना का प्रेम प्रसंग उसी के गाँव में रहने वाले हनीफ से चल रहा था। रीना और रतीराम ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे जबकि हनीफ ठेकेदारी करता था। ऐसे में आपसी - संपर्क बना रहता था।

शव में पड़ गए थे कीड़े

रविवार को पुलिस जब गाँव में रतीराम को तलाश रही थी, तब गाँव वालों ने बताया कि यहां कुछ दिनों से तेज दुर्गंध उठ रही है। पुलिस जब हौज के पास पहुंची तो देखकर दंग रह गई। हौज में एक लाश तैर रही है, जिसके पैर बाहर हैं और सिर अंदर। शव में कीड़े लग गए थे जिससे माना जा रहा है कि ये कई दिन पुराना होगा। फ़िलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बच्चों ने खोले राज

रतीराम के बच्चों ने अपनी मां रीना के कई राज खोले। रतीराम के बेटे संजय ने बताया कि रीना और हनीफ के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके पहले कम से कम पाँच बार रीना हनीफ के साथ भाग चुकी है। अब देखना ये होगा कि ये केस किस ओर मोड़ लेता है।