Breaking News
  • काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, 1KM लंबी लाइन लगी
  • भोपाल में पेट्रोल ₹110.75 प्रति लीटर, इंदौर में ₹110.79 हुआ; 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमतें
  • IPL- हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
  • पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा: दिल्ली में पेट्रोल 98.64 और डीजल 91.58 रुपए लीटर हुआ
  • महाराष्ट्र का अमरावती-वर्धा देश में सबसे गर्म, तापमान 46°C: 8 राज्यों में पारा 40° पार
  • CBSE ने 12वीं की रीवैल्यूएशन फीस ₹700 से ₹100 की, एक नंबर भी बढ़ा तो पूरी फीस वापस होगी

होम > देश

PM Modi Kashi Visit Roadshow in Varanasi

काशी में मोदी का भव्य रोड शो, विश्वनाथ मंदिर में पूजा के बाद त्रिशूल लहराया, 108 बटुकों ने किया शंखनाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की, त्रिशूल लहराया और 14 किमी रोड शो किया। वाराणसी में जगह-जगह फूल बरसाए गए।


काशी में मोदी का भव्य रोड शो विश्वनाथ मंदिर में पूजा के बाद त्रिशूल लहराया 108 बटुकों ने किया शंखनाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भव्य रोड शो किया और बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। पीएम ने मंदिर के गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की बाहर निकलने पर भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया. जिसके बाद पीएम मोदी ने त्रिशूल लहराकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

वाराणसी में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े। 14 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान जगह-जगह फूल बरसाए गए, जबकि भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर नाचते नजर आए। काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर 108 बटुकों ने शंखनाद कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

14 किलोमीटर लंबे रोड शो में उमड़ी भीड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो वाराणसी की कई प्रमुख सड़कों से होकर गुजरा। रास्तेभर समर्थकों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, रोड शो के दौरान पीएम मोदी लगातार लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे। हालांकि सुरक्षा कारणों से उनका काफिला कहीं नहीं रुका। भाजपा कार्यकर्ता भगवा झंडों और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साह में दिखाई दिए।

काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया  पांच पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। इस दौरान पीएम मोदी को माला पहनाई गई और त्रिपुंड लगाया गया, मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री ने वैदिक घड़ी भी देखी और उसके बारे में जानकारी ली। पूजा के बाद जब पीएम मंदिर से बाहर निकले तो कुछ बच्चे उनके पास पहुंचे। प्रधानमंत्री ने रुककर उनसे बातचीत भी की।

त्रिशूल और डमरू भेंट होने के बाद खास तस्वीरें सामने आईं

काशी विश्वनाथ मंदिर से बाहर आने के बाद भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री को त्रिशूल और डमरू भेंट किया। पीएम मोदी ने त्रिशूल उठाकर हवा में लहराया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।प्रधानमंत्री की यह धार्मिक यात्रा और रोड शो भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भी उत्साह का केंद्र बना रहा। बड़ी संख्या में लोग ‘हर हर महादेव’ के जयकारे लगाते नजर आए।

हरदोई के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

काशी दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई के लिए रवाना हो गए। वहां वह गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा और उत्तर प्रदेश के कई जिलों को सीधा लाभ मिलेगा सरकार का दावा है कि इस परियोजना से यात्रा समय कम होगा और व्यापार तथा उद्योग को नई गति मिलेगी।

एक दिन पहले 6350 करोड़ की परियोजनाओं का किया था लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे के पहले दिन वाराणसी में 6,350 करोड़ रुपए की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। उन्होंने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भी हिस्सा लिया, जिसमें करीब 50 हजार महिलाएं शामिल हुईं, कार्यक्रम में राजनीति, चिकित्सा और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 44 महिलाएं मंच पर मौजूद रहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर भी अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Related to this topic: