Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी

Modi Cabinet Decisions : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग हुई। इस कैबिनेट मीटिंग में लिये गए फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि, आज संपन्न हुई मीटिंग में केंद्रीय कैबिनेट में जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी देने का बड़ा फैसला लिया गया है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी दे दी है। भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत अब तक 5 सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी दी गई है और वहां तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। एक इकाई में इसी साल उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसी सिलसिले में एक और सुपर-एडवांस्ड इकाई है। यह एचसीएल और फॉक्सकॉन का संयुक्त उपक्रम है।  

केंद्रीय मंत्री ने बताया क‍ि इस यूनिट में 360 लाख चिप बनाई जाएंगी। यहां से पूरे देश और दुन‍िया में इनका एक्‍सपोर्ट क‍िया जाएगा। सबसे खास बात, जेवर में बनाने से यूपी को काफी फायदा होगा और जेवर एयरपोर्ट होने की वजह से एक्‍सपोर्ट करना भी आसान होगा।

सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी मिलने से तकनीकी क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। इस परियोजना पर 3706 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इससे करीब 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह यूनिट HCL और ताइवानी कंपनी Foxconn के संयुक्त उपक्रम के रूप में स्थापित की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री अश्व‍िनी वैष्‍णव ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में बड़ी भूमिका दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।  

ऑपरेशन सिंदूर में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का भी उपयोग

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, पीएम मोदी शुरू से ही हमें इको-सिस्टम पर ध्यान देने के लिए कह रहे हैं। गैसों, रसायनों के निर्माता भारत में अपने प्लांट लगा रहे हैं।ऑपरेशन सिंदूर में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का भी उपयोग किया गया। प्रौद्योगिकी भारत को बहुत बड़ी ताकत देती है और भविष्य के लिए मजबूत नींव रखती है। इसी कड़ी में पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये के ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर भारत की पहचान, हमारे सशस्त्र बलों की भूमिका और जो निर्णायक नेतृत्व रहा है और जो नया सिद्धांत बना है, उसका एक बहुत ही महत्वपूर्ण उदाहरण है। यह वास्तव में देश के लिए एक प्रशंसनीय बात है।



Related to this topic: