Breaking News
  • चांदी ₹9,658 गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई: 10 दिन में ₹27 हजार की गिरावट; सोना ₹4,090 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख
  • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की: 11 बच्चों समेत 13 की मौत, 14 महिलाएं घायल
  • हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी
  • ईरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई
  • ममता बनर्जी की करीबी रहीं सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा सांसद से इस्तीफा दिया

होम > देश

Modi Breaks Nehru Record After Completing 12 Years

मोदी ने तोड़ा सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड

नरेंद्र मोदी ने पंडित नेहरू का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ा। वे 2024 में लगातार तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री बने।


मोदी ने तोड़ा सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का पंडित नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वे देश के सबसे लंबे कार्यकाल तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। 9 जून 2024 को ही उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और उनके सत्ता में रहने के 12 साल भी मंगलवार को पूरे हो गए हैं।

4,398 दिन पूरे, रचा नया इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और 9 जून 2026 तक उनके कार्यकाल के 4,398 दिन पूरे हो गए हैं। अब वे सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने पर मोदी के सम्मान में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की 10 जून को बैठक होगी। इसमें एकजुटता दिखाने के साथ शक्ति प्रदर्शन भी होगा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू एक प्रस्ताव रखेंगे। अन्य सहयोगी दलों के नेता इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।

तीन बार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड

पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद 2024 में नरेंद्र मोदी देश के दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री बने, जिन्होंने लगातार तीन लोकसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) में अपने नेतृत्व में गठबंधन या पार्टी को जीत दिलाकर लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनका जन्म देश की आजादी के बाद (17 सितंबर 1950) हुआ। इस तरह वे आजाद भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले के सभी प्रधानमंत्रियों का जन्म 1947 से पहले हुआ था।

 

Related to this topic: