Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

JK से लेकर राजस्थान तक पाकिस्तान से सटे बॉर्डर इलाकों में फिर होगी मॉक ड्रिल

JK से लेकर राजस्थान तक पाकिस्तान से सटे बॉर्डर इलाकों में फिर होगी मॉक ड्रिल

jk से लेकर राजस्थान तक पाकिस्तान से सटे बॉर्डर इलाकों में फिर होगी मॉक ड्रिल

नई दिल्ली। पाकिस्तान से सटे राज्यों में एक बार फिर 29 मई को शाम के समय मॉक ड्रिल की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, ये मॉक ड्रिल गुजरात, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर में किया जाएगा। मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है और साथ ही यह भी कहा गया है कि मॉक ड्रिल के दौरान वो पैनिंक न हों।

बता दें कि, इससे पहले बीते 7 मई को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था, जो कि, भारतीय सेना द्वारा किये गए ऑपरेशन सिन्दूर के कुछ घंटों पहले किया गया था। ऑपरेशन सिन्दूर के तहत सेना के पीओके और पकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत किया था।

क्या था ऑपरेशन सिंदूर?

पहलगाम में हुए टेरर अटैक का बदला लेने के लिए भारत ने 6-7 मई की दरमियानी रात को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। करीब 25 मिनट तक चले इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और Pok में बने 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के ठिकानों को उड़ाया था। वहीं रक्षा मंत्री ने दावा किया कि, इस ऑपरेशन में हमारी सेना 100 से ज्यादा आतंकी मारे गिराए हैं।

4 दिन के सैन्य टकराव के बाद सीज फायर 

भारत के इस ऑपरेशन से बौखलाकर पाकिस्तानी सेना ने भारत के सैन्य और नागरिक ठिकानों पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था। 7 से 10 मई तक 4 दिन तक चले सैन्य टकराव के बाद पाकिस्तान के अनुरोध पर 10 मई को सीजफायर हो गया था। हालांकि इसके बाद भी LoC पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए थे।  


Related to this topic: