Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

डियर पार्क में लटके मिले नाबालिग लड़का - लड़की के शव, AAP ने प्रशासन पर उठाए सवाल

डियर पार्क में लटके मिले नाबालिग लड़का - लड़की के शव, AAP ने प्रशासन पर उठाए सवाल

डियर पार्क में लटके मिले नाबालिग लड़का - लड़की के शव aap ने प्रशासन पर उठाए सवाल

दिल्ली के डियर पार्क में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार सुबह एक पेड़ से नाबालिग लड़के और लड़की का शव लटके मिले। जिसकी जानकारी सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शुरूआती जाँच में इसे आत्महत्या का मामला समझ रही है और अलग - अलग एंगल से जाँच करने में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूरा मामला राजधानी दिल्ली के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के डियर पार्क का है। सुरक्षा गार्ड बलजीत सिंह जब यहां आज 23 मार्च की सुबह 6.30 बजे पहुँचा तो वह हैरान हो गया। जिसके बाद उसने पुलिस को कॉल करके बताया कि एक लड़का और एक लड़की एक पेड़ की शाखा पर लटके हुए हैं।

नाबालिग हैं मृतक

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि एक लड़का जिसकी उम्र लगभग 17 वर्ष है वो काली टी-शर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी और एक लड़की जो लगभग 17 वर्ष की थी, जिसने हरे रंग की पोशाक पहनी हुई थी, दोनों एक पेड़ की शाखा पर नायलॉन की रस्सी से लटके थे। पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

दिल्ली के फेमस पार्को में से एक है डियर पार्क

दिल्ली के हौज ख़ास इलाके में स्थित यह डियर पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिध्द है। यहाँ लोग ताजी हवा लेने आते हैं। इसके अलावा इस पार्क को दिल्ली का फेफड़ा भी कहा जाता है। इस पार्क के अंदर बड़ी संख्या में हिरण रहते हैं। पार्क में हिरणों के घूमने, एक-दूसरे के साथ खेलने, कभी-कभार दोस्ताना लड़ाई देखने को मिलती है।

आम आदमी पार्टी ने उठाया सवाल

आम आदमी पार्टी ने इस घटना को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाया है, सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा- “Deer Park दिल्ली के हौज़ख़ास इलाके का एक बहुचर्चित पिकनिक स्पॉट है। यहाँ रोज़ हज़ारों की संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में किसी पेड़ से दो शव लटकते हुए मिलना प्रशासन और पुलिस पर कई सवाल खड़े करता है।”

Related to this topic: