मेटा के एल्गोरिदम की समीक्षा करें: रिपोर्ट

फेसबुक-इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की समीक्षा करे मेटा, मंत्रालय ने एकतरफा नैरेटिव पर जताई चिंता

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्रालय ने मेटा से फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की समीक्षा करने को कहा है। मंत्रालय ने कंटेंट में संदर्भ और अलग-अलग नैरेटिव के संतुलन पर जोर दिया।

By : स्वदेश डेस्क
फेसबुक-इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की समीक्षा करे मेटा, मंत्रालय ने एकतरफा नैरेटिव पर जताई चिंता

केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्रालय ने मेटा से फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की समीक्षा करने को कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय ने चिंता जताई कि यूजर्स तक किसी एक या सीमित  नैरेटिव वाला कंटेंट जरूरत से ज्यादा पहुंच सकता है। यह सलाह 10 अक्टूबर को जारी की गई थी, जिसकी जानकारी सोमवार, 19 अक्टूबर को सामने आई।  मंत्रालय ने सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने, हिंसा भड़काने या गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सामग्री की जांच मजबूत करने पर भी जोर दिया है ।

कंटेंट के साथ तारीख, जगह और संदर्भ देने पर जोर

मंत्रालय ने कहा है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों से जुड़े फोटो, वीडियो, ग्राफिक्स और अन्य सामग्री के साथ पर्याप्त संदर्भ दिया जाए। खासकर तब, जब यूजर्स के लिए कंटेंट की असलियत, तारीख, जगह या परिस्थितियों का पता लगाना आसान न हो । मेटा से ऐसे भ्रामक, एडिट किए गए या संदर्भ से हटाकर पेश किए गए कंटेंट की पहचान और जांच मजबूत करने को भी कहा गया है।  

मंत्रालय की सलाह में किसी एक प्रदर्शन को इसका सीधा कारण नहीं बताया गया है। इसका मुख्य जोर सोशल मीडिया पर कंटेंट की सिफारिश करने वाले एल्गोरिदम, भ्रामक सामग्री और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े जोखिमों पर है ।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026