Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > देश

Barsana Lathmar Holi 2026: Colors of Tradition

नंदगांव के हुरियारों पर बरसाना में बरसीं प्रेम की लाठियां

बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का उल्लास। नंदगांव के हुरियारों पर बरसीं प्रेम की लाठियां, अबीर-गुलाल और पुष्प वर्षा के बीच रंगोत्सव 2026 बना यादगार


नंदगांव के हुरियारों पर बरसाना में बरसीं प्रेम की लाठियां

राधा-रानी की नगरी में उड़ा परंपरा का गुलाल
राधा-रानी की नगरी बरसाना बुधवार को पूरी तरह रंगोत्सव के उल्लास में डूबी नजर आई। शाम करीब पांच बजे विश्व प्रसिद्ध लठामार होली खेली गई, जहां नंदगांव के हुरियारों पर बरसाने की हुरियारिनों ने प्रेम की लाठियां बरसाईं। छतों से लेकर सड़क तक हर कोना अबीर-गुलाल से सराबोर था और हर ओर राधा-कृष्ण के जयकारे गूंजते रहे।

योगी सरकार ने रंगोत्सव 2026 को भव्य रूप देते हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अनूठी होली का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब बरसाना में उमड़ पड़ा। नंदगांव के हुरियारों के बरसाना पहुंचने पर प्रिया कुंड पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बरसाना वासी कृष्ण के सखाओं को दामाद के रूप में देखते हैं, इसलिए उसी आत्मीय भाव से उन्हें मिठाई, पकोड़े, ठंडाई और भांग परोसी गई।

इसके बाद हुरियारों ने अपनी पाग बांधी और ब्रह्मांचल पर्वत स्थित श्री लाडली किशोरी जी मंदिर पहुंचकर राधा रानी से होली खेलने की अनुमति ली। इस अद्भुत क्षण को और दिव्य बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से हुरियारों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। दर्शन के बाद शाम करीब चार बजे हुरियारे रंगीली गली पहुंचे। यहां ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक ब्रज रसिया और होली गीत गाकर उन्होंने हुरियारिनों को रिझाया।

पांच हजार साल पुरानी परंपरा

मान्यता है कि यह परंपरा करीब 5000 साल पुरानी है, जब भगवान कृष्ण अपने सखाओं के साथ राधा रानी और उनकी सखियों को चिढ़ाने आए थे। तब सखियों ने उन्हें लाठियों से खदेड़ा था। ब्रज में होली बसंत पंचमी से शुरू होकर 45 दिनों तक चलती है, और इसका सबसे बड़ा आकर्षण यही लठामार होली मानी जाती है। इस अलौकिक दृश्य को देखकर श्रद्धालु और मंदिर के सेवायत भाव-विभोर हो गए।

height=506

लाठियों में भी प्रेम और भक्ति का भाव

श्रद्धालु भारती ने कहा कि उन्होंने जीवन में पहली बार ऐसी होली देखी है। लाठियों की मार में भी जो प्रेम और भक्ति का भाव है, वह सिर्फ ब्रज में ही महसूस किया जा सकता है। ऐसा लगता है मानो साक्षात कान्हा यहीं होली खेल रहे हों।
वहीं श्रद्धालु स्वाति ने कहा कि योगी सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं सराहनीय हैं। इतनी भीड़ के बावजूद प्रशासन का प्रबंधन शानदार रहा। आसमान से जब हेलीकॉप्टर से फूल बरसे, तो मन आनंद से भर गया।