Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

चारमीनार के पास गुलज़ार हाउस में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत कई घायल

चारमीनार के पास गुलज़ार हाउस में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत कई घायल

चारमीनार के पास गुलज़ार हाउस में लगी भीषण आग 8 लोगों की मौत कई घायल

हैदराबाद में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के चारमीनार के पास गुलज़ार हाउस की एक इमारत में आग लग गई है। आज यानी रविवार को सुबह 6 बजे आग लगी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रविवार सुबह करीब 5 से 6 बजे इमारत से धुआं निकलने लगा, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आशंका है कि एसी के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। 

कैसे लगी आग?

पुलिस इमारत में लगी आग के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रात में हैदराबाद में तेज गर्मी थी। जिसके कारण इमारत की सभी AC चल रहे थे। इसी कारण से एसी की वायरिंग गरम हो गई और उसमें आग लग गई। देखते देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। 

कई लोगों को बचाया गया

दमकल की टीम के मुताबिक खबर लिखने तक कई लोग फंसे हुए हैं। अभी तक जिन लोगों को बाहर निकाला गया है, उनमें तीन बच्चों सहित 14 लोग शामिल हैं। इनकी हालत भी गंभीर है। इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इमारत में करीब 30 परिवार के लोग मौजूद थे।