Breaking News
  • असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा भाजपा में शामिल
  • ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश, युवक को गोली मारी… मौके पर मौत
  • जबलपुर विवाद में अब तक 5 FIR: 61 उपद्रवी गिरफ्तार, 200 से अधिक पुलिस बल तैनात
  • मध्य प्रदेश के 3 जिलों में बूंदाबांदी, कई शहरों में बादल-कोहरा पचमढ़ी सबसे ठंडा
  • दिल्ली पुलिस ने 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया, इनमें 6 तमिलनाडु और 2 पश्चिम बंगाल से अरेस्ट किए
  • ट्रम्प ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% किया: 24 घंटे में दो बार नए टैरिफ लगाए

होम > देश

PM Modi Gives 3 Key Messages in Mann Ki Baat

मन की बात में PM मोदी के तीन मंत्र: टेक्नोलॉजी अपनाएं, ऑर्गन डोनेशन बढ़ाएं, साइबर क्राइम से रहें सतर्क

मन की बात में पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी अपनाने, ऑर्गन डोनेशन बढ़ाने और साइबर क्राइम से सतर्क रहने का संदेश दिया।


मन की बात में pm मोदी के तीन मंत्र टेक्नोलॉजी अपनाएं ऑर्गन डोनेशन बढ़ाएं साइबर क्राइम से रहें सतर्क

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने रविवार को ‘Mann Ki Baat’ के 131वें एपिसोड में देशवासियों से सीधी बात की। इस बार उनके संदेश का केंद्र था टेक्नोलॉजी, ऑर्गन डोनेशन और साइबर अपराध से बचाव। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं। कहा कि ये दोनों पर्व आपसी सद्भाव और परिवार के साथ खुशी बांटने का मौका देते हैं।

टेक्नोलॉजी और AI में भारत की ताकत

पीएम ने दिल्ली में आयोजित ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इसमें दुनिया भर के नेता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और टेक कंपनियों के दिग्गज शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से भारत अपने प्राचीन ग्रंथों और पांडुलिपियों को संरक्षित कर रहा है। समिट में Sushruta Samhita का डिजिटल डिस्प्ले दिखाया गया, जिसे पढ़ने योग्य टेक्स्ट में बदला गया है। इसे भारतीय और विदेशी भाषाओं में भी परिवर्तित किया जा सकता है। पीएम बोले AI के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, युवाओं में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। 

टी20 वर्ल्ड कप और भारतीय मूल के खिलाड़ी

प्रधानमंत्री ने टी20 वर्ल्ड कप का जिक्र करते हुए कहा कि कई देशों की टीमों में भारतीय मूल के खिलाड़ी खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कनाडा टीम के कप्तान का जन्म गुरदासपुर में हुआ था। अमेरिका टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात अंडर-16 और अंडर-18 के लिए खेल चुके हैं। ओमान, इटली और यूएई की टीमों में भी भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा ये खिलाड़ी जहां खेल रहे हैं, वहां के साथ-साथ भारत का भी नाम रोशन कर रहे हैं। 

ऑर्गन डोनेशन की जरूरत

पीएम मोदी ने ऑर्गन डोनेशन पर भावुक अपील की। उन्होंने केरल की 10 महीने की बच्ची आलीन का जिक्र किया, जिनके माता-पिता ने बेटी के निधन के बाद अंगदान का फैसला लिया। उन्होंने दिल्ली की लक्ष्मी देवी का उदाहरण दिया, जिन्होंने हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद केदारनाथ यात्रा की। इसी तरह राजस्थान के सीकर के रामदेव ने किडनी ट्रांसप्लांट के बाद खेलों में सक्रिय जीवन शुरू किया। पीएम ने कहा देश में ऑर्गन डोनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, लेकिन अभी बहुत काम बाकी है। 

डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी से सावधान

प्रधानमंत्री ने साइबर क्राइम, खासकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई लोग फोन कॉल या फर्जी मैसेज के झांसे में आ जाते हैं। KYC और री-KYC के नाम पर ठगी हो रही है। उन्होंने कहा बैंक कभी भी फोन पर आपकी गोपनीय जानकारी नहीं मांगता। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें, और संदेह होने पर तुरंत आधिकारिक माध्यम से जांच करें।

23 फरवरी को ‘राजाजी उत्सव’

पीएम ने बताया कि 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में ‘राजाजी उत्सव’ मनाया जाएगा। इस अवसर पर C. Rajagopalachari की प्रतिमा का अनावरण होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक वहां ब्रिटिश शासकों की प्रतिमाएं लगी रहीं, अब उनकी जगह राजाजी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 24 फरवरी से 1 मार्च तक एक प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। कार्यक्रम के अंत में पीएम ने दोहराया कि टेक्नोलॉजी को अपनाना, समाज में अंगदान की भावना बढ़ाना और साइबर अपराध से सतर्क रहना ये आज के भारत के लिए बेहद जरूरी हैं।