Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

मंडी के सिराज में फिर हुआ लैंडस्लाइड, पहाड़ का एक हिस्सा गिरा

मंडी के सिराज में फिर हुआ लैंडस्लाइड, पहाड़ का एक हिस्सा गिरा

मंडी के सिराज में फिर हुआ लैंडस्लाइड पहाड़ का एक हिस्सा गिरा

Mandi Landslide : हिमाचल प्रदेश। मंडी जिले के सिराज क्षेत्र में एक बार फिर भूस्खलन हुआ है, जिससे पहाड़ का एक हिस्सा गिर गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना बागसियाड़ के पास हुई है। बताया जा रहा है कि मनाली-मंडी फोरलेन पर भी कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे यातायात बाधित हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश की वजह से हुए भूस्खलन से 174 सडक़ें बंद हैं। इनमें एक नेशनल हाईवे भी शामिल है। मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित बना हुआ है, जहां 136 सडक़ें बंद हैं और एक नेशनल हाईवे पर भी यातायात पूरी तरह रुका हुआ है।

इसके अलावा बारिश के कारण 755 पेयजल योजनाएं भी बाधित हुई हैं। कांगड़ा जिला में स्थिति और भी गंभीर है जहां बुधवार को 603 पेयजल स्कीमें ठप हो गईं। इनमें से धर्मशाला उपमंडल में 466, नूरपुर में 64 और देहरा में 73 योजनाएं प्रभावित हैं। मंडी में भी 137 पेयजल योजनाएं बंद हो गई हैं, साथ ही 151 ट्रांसफॉर्मर ठप पड़े हैं जिससे बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। पूरे प्रदेश में अब तक 162 ट्रांसफॉर्मर बंद हो चुके हैं।

मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 10, 13, 14 और 15 जुलाई को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाएं हो सकती हैं। हालांकि 11 और 12 जुलाई को थोड़ी राहत की उम्मीद है।

राज्य में अब तक इस मानसून सीजन में 85 लोगों की मौत, 129 घायल और 35 लोग लापता हो चुके हैं। 165 मकान पूरी तरह ध्वस्त और 199 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही 366 गौशालाएं, 27 दुकानें और पशुधन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। अब तक 255 मवेशी और 10,000 पोल्ट्री पक्षी मारे जा चुके हैं।

राज्य में मानसून से अब तक कुल 718 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। इसमें 398 करोड़ रुपये का नुकसान जलशक्ति विभाग और 311 करोड़ का नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। 


Related to this topic: