Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

ऑटो और हाइवा की टक्कर में 8 की मौत, 5 घायल

ऑटो और हाइवा की टक्कर में 8 की मौत, 5 घायल

ऑटो और हाइवा की टक्कर में 8 की मौत 5 घायल

8 People Killed in Patna Road Accident : बिहार। बिहार की राजधानी पटना में 23 अगस्त 2025 की सुबह शाहजहांपुर के दनियावां-हिलसा स्टेट हाइवे 4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। ऑटो और हाइवा ट्रक की भीषण टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 7 महिलाएं शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (PMCH) में इलाज चल रहा है। दनियावां थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया, लेकिन ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।

हादसा शनिवार सुबह पटना सिटी के शाहजहांपुर क्षेत्र में हुआ। नालंदा जिले के रेरा मलामा गांव के निवासी ऑटो में सवार होकर फतुहा जा रहे थे, जहां वे गंगा स्नान करने वाले थे। पुलिस के अनुसार, हाइवा ट्रक की तेज रफ्तार के कारण टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। सात लोग मौके पर ही मर गए, जबकि एक घायल ने PMCH में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों की हालत गंभीर होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी पहचान और तलाश की जा रही है। दनियावां थाना की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को तुरंत PMCH पहुंचाया। हादसे के बाद रेरा मलामा गांव और शाहजहांपुर में कोहराम मच गया। परिवारों में चीख-पुकार मच गई, और क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पटना पुलिस ने हाइवा ट्रक की तलाश तेज कर दी है। SP (ग्रामीण) विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, और चालक को जल्द पकड़ा जाएगा। भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया है। 

Related to this topic: