Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लगी आग, 3 की मौत 30 से ज्यादा लोग फंसे

मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लगी आग, 3 की मौत 30 से ज्यादा लोग फंसे

मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लगी आग 3 की मौत 30 से ज्यादा लोग फंसे

Rajkot multi-story building fire : गुजरात। राजकोट में एक हाई-प्रोफाइल रिहायशी सोसायटी में भीषण आग लग गई है। इस आग से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बिल्डिंग में 30 लोग अब भी फंसे हुए हैं। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आग बुझाने का काम जारी है, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, आग राजकोट की हाईराइज एस्लांटिक बिल्डिंग के 6वें फ्लोर पर लगी। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। इस आग में फायर ब्रिगेड के कुछ जवान भी घायल हुए हैं। प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

यह घटना खासतौर पर चर्चा में है क्योंकि पिछले साल राजकोट में एक गेमिंग जोन में भीषण आग लगी थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद से राजकोट के सभी बिल्डिंगों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का ऑडिट करने का आदेश दिया गया था, लेकिन एक साल के भीतर फिर से एक और बड़ी आग की घटना सामने आई है।

इसमें खास बात यह है कि एस्लांटिक बिल्डिंग में फंसे हुए 30 लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है, और इस दौरान किसी भी समय मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। प्रशासन और दमकल विभाग के जवान पूरी मेहनत से आग बुझाने और फंसे हुए लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं।प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Related to this topic: