Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

महाशिवरात्रि पूजा के दौरान भोपाल में बड़ा हादसा, सिलेंडर लीक होने से 11 लोग झुलसे

महाशिवरात्रि पूजा के दौरान भोपाल में बड़ा हादसा, सिलेंडर लीक होने से 11 लोग झुलसे

महाशिवरात्रि पूजा के दौरान भोपाल में बड़ा हादसा सिलेंडर लीक होने से 11 लोग झुलसे

Major Accident in Bhopal during Mahashivratri Puja : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महाशिवरात्रि समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां दिए जलाते समय भयंकर आग लग गई जिसमें लगभग 11 लोग झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि, घर में रखे सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, हादसे में झुलसे 11 लोगों में 3 पुजारी, 1 हलवाई और एक बच्ची शामिल है। पूजा में कुल 15 लोग शामिल थे, जिनमें से 4 लोग हादसे के वक्त घर से बाहर भाग गए। बागसेवनिया के आसाराम फेस 1 इलाके में यह हादसा हुआ।

ये है पूरा मामला

दरअसल, भोपाल के बागसेवनिया क्षेत्र के आसाराम फेज 1 में महाशिवरात्रि की पूजा के दौरान घर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि, आग सिलेंडर से गैस लीक करने की वजह से लगी। बताया जा रहा है कि, घटना के समय घर में 15 लोग मौजूद थे, जिनमें से 4 लोग हादसे के समय घर से बाहर भाग गए। क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि, लीकेज गैस सिलेंडर में दीये से आग लग गई और पूरा घर आग की चपेट में आ गया। पड़ोसियों ने तुरंत आग बुझाने के लिए पानी डालना शुरू कर दिया। घटना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related to this topic: