Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > देश

NS Raja Subramani Appointed New CDS

देश को मिला नया CDS, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी, नए नौसेना प्रमुख भी नियुक्त

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि देश के नए CDS नियुक्त किए गए हैं। वहीं वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन अगले नौसेना प्रमुख होंगे।


देश को मिला नया cds लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी नए नौसेना प्रमुख भी नियुक्त

भारत सरकार ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वे मौजूदा CDS जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है।

एनएस राजा सुब्रमणि देश के तीसरे CDS होंगे। वे रक्षा मामलों के विभाग (DMA) के सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है जब भारत सैन्य आधुनिकीकरण, संयुक्त युद्ध रणनीति और सीमा सुरक्षा को लेकर तेजी से काम कर रहा है।

कौन हैं नए CDS एनएस राजा सुब्रमणि?

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में मिलिट्री एडवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। वे 31 जुलाई 2025 को वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद से रिटायर हुए थे।उन्होंने दिसंबर 1985 में गढ़वाल राइफल्स से भारतीय सेना में कमीशन लिया था। करीब 39 साल लंबे सैन्य करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।

विदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक संभाली अहम जिम्मेदारी

सुब्रमणि ने कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना स्थित भारतीय दूतावास में रक्षा मामलों की जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा वे जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स सेक्टर के डिप्टी कमांडर भी रहे।उन्होंने सांबा स्थित 168 इन्फैंट्री ब्रिगेड की कमान भी संभाली। बाद में वे सेंट्रल कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने और फिर सेना के 47वें वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त हुए।

कई प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान मिल चुके

देश के लिए उत्कृष्ट सेवाओं के चलते एनएस राजा सुब्रमणि को परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।उन्होंने नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA), नेशनल डिफेंस कॉलेज और ब्रिटेन के ब्रैकनेल स्थित जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनके पास किंग्स कॉलेज लंदन से मास्टर डिग्री और मद्रास यूनिवर्सिटी से एमफिल भी है।

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नए नौसेना प्रमुख

सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वे फिलहाल मुंबई स्थित वेस्टर्न नेवल कमांड के प्रमुख हैं।वे 31 मई को नया कार्यभार संभालेंगे। भारतीय नौसेना में उनकी गिनती अनुभवी और रणनीतिक अधिकारियों में होती है।

क्या होता है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ?

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी CDS देश की तीनों सेनाओं आर्मी, नेवी और एयरफोर्स  के बीच समन्वय स्थापित करने वाला सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी होता है।यह चार-स्टार रैंक का पद है। CDS, चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी का स्थायी चेयरमैन होता है और रक्षा मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स का प्रमुख भी होता है।इस पद की स्थापना दिसंबर 2019 में की गई थी। देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत थे।

सेना प्रमुखों और CDS में क्या अंतर है?

CDS सीधे किसी सेना की ऑपरेशनल कमान नहीं संभालता। आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की कमान उनके संबंधित प्रमुखों के पास रहती है।CDS का मुख्य काम तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बनाना, संयुक्त सैन्य रणनीति तैयार करना और सरकार को रक्षा मामलों में सलाह देना होता है। इसके अलावा सैन्य खरीद, साइबर सुरक्षा, स्पेस ऑपरेशन और लॉजिस्टिक्स समन्वय में भी CDS की अहम भूमिका रहती है।

 

Related to this topic: