एलपीजी संकट के बीच सरकार ने कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति शुरू कर दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने पैनिक बुकिंग से बचने की अपील की और पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को एलपीजी लेने पर रोक लगा दी है।
देश में एलपीजी को लेकर बढ़ती चिंता के बीच सरकार ने कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति फिर शुरू कर दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने लोगों से पैनिक बुकिंग से बचने और पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर न लेने की सलाह दी है। देश में एलपीजी आपूर्ति को लेकर बनी चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। हालांकि एलपीजी सिलिंडर की मांग अचानक बढ़ने से आपूर्ति पर दबाव जरूर पड़ा है। इस बीच Ministry of Petroleum and Natural Gas ने बताया कि देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी गई है।
पैनिक बुकिंग से बढ़ी मांग
सरकार के अनुसार सामान्य दिनों में रोजाना लगभग 50 से 55 लाख घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग होती है। लेकिन हाल के दिनों में यह संख्या अचानक बढ़कर:शुक्रवार को करीब 75 लाख बुकिंग, शनिवार को लगभग 88 लाख बुकिंग तक पहुंच गई। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे एलपीजी का अनावश्यक भंडारण न करें और पैनिक बुकिंग से बचें।
PNG कनेक्शन वालों पर एलपीजी लेने पर रोक
सरकार ने संशोधित आपूर्ति आदेश जारी करते हुए Piped Natural Gas कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए नया नियम लागू किया है। जिन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी कनेक्शन है, उन्हें एलपीजी सिलिंडर लेने या रिफिल कराने की अनुमति नहीं होगी तेल कंपनियों को ऐसे उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन देने से भी रोक दिया गया है इसका उद्देश्य घरेलू एलपीजी की उपलब्धता उन परिवारों के लिए सुनिश्चित करना है जिनके पास पीएनजी विकल्प नहीं है।
एलपीजी उत्पादन बढ़ाया गया
सरकार ने आपूर्ति सामान्य करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
-
घरेलू एलपीजी उत्पादन में करीब 30% तक वृद्धि
-
सिलिंडर वितरण की जिम्मेदारी राज्य सरकारों को सौंपी गई
-
जिला स्तर पर निगरानी समितियां बनाई जा रही हैं
सरकार का दावा है कि अगले 7 से 10 दिनों में एलपीजी की स्थिति काफी हद तक सामान्य हो सकती है।
कालाबाजारी रोकने के लिए कार्रवाई
एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए कई राज्यों में सख्त कार्रवाई की गई है , महाराष्ट्र, गोवा, बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में 1400 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी, लगभग 1300 स्थानों पर औचक निरीक्षण और कई मामलों में मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस और प्रशासन को जिला स्तर पर सप्लाई की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एलपीजी जहाज
इस बीच पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद भारत के लिए एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाज Strait of Hormuz से सुरक्षित निकल चुके हैं। Shivalik और Nanda Devi नामक जहाज लगभग 92,700 टन एलपीजी लेकर आ रहे हैं इनके 16-17 मार्च तक गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पहुंचने की संभावना है वहीं फारस की खाड़ी में अभी भी 22 भारतीय जहाज कतार में हैं, जिन पर 600 से अधिक नाविक सवार हैं।