Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

सायरन के साथ बाड़मेर में तेज धमाके, पुलिस प्रशासन का मूवमेंट तेज

सायरन के साथ बाड़मेर में तेज धमाके, पुलिस प्रशासन का मूवमेंट तेज

सायरन के साथ बाड़मेर में तेज धमाके पुलिस प्रशासन का मूवमेंट तेज

Loud Explosions in Barmer : राजस्थान। बाड़मेर में अचानक सायरन के साथ तेज धमाके होने की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस प्रशासन का मूवमेंट तेज हो गया है। जानकारी के मुताबिक, बाड़मेर में लगातार सायरन के बीच आसमान में विमान और ड्रोन जैसी चीज दिखाई दे रही है।

जानकारी के मुताबिक, शहर में पूरी तरह ब्लैकआउट है। सायरन के सात तेज धमाकों की आवाजें बाड़मेर में सुना जा रहा है। बाड़मेर में धमाकों की आवाज के साथ पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने अलर्ट जारी करते हुए सभी लोगों को तुरंत घरों के अंदर जाने की हिदायत दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाड़मेर में ड्रोन अटैक के जरिए सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। बाड़मेर में 2-3 ड्रोन आसमान में देखी गई हैं। इसके अलावा श्रीगंगानगर में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूरे शहर को ब्लैकऑउट कर दिया गया है।

वहीं जैसेलमेर के पोकरण में तेज धमाके और ड्रोन अटैक हो रहे हैं। आसमान में संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही है और धमाके सुने जा रहे हैं। जैसलमेर के पटवा हवेली के पास भी तेज धमाका सुना गया है। जैसलमेर में भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर टारगेट पर नजर रखा जा रहा है।

बता दें कि, पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर जिले को 'स्पेशल वॉच जोन' घोषित किया गया है। इन सभी जिलों में पुलिस, BSF और प्रशासन को आपसी समन्वय से 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि, पाकिस्तान की तरफ से लगातार दो दिन राजस्थान में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। हालांकि भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल को मार गिराया है। 


Related to this topic: