Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, कुपवाड़ा और बारामुल्ला के साथ - साथ अखनूर सेक्टर में गोलीबा

हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, कुपवाड़ा और बारामुल्ला के साथ - साथ अखनूर सेक्टर में गोलीबारी

हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान कुपवाड़ा और बारामुल्ला के साथ - साथ अखनूर सेक्टर में गोलीबारी

LoC Ceasefire : जम्मू कश्मीर। पाकिस्तान द्वारा LOC पर लगातार गोलीबारी जारी है। जानकारी सामने आई है कि, कुपवाड़ा और बारामुल्ला के साथ - साथ अखनूर सेक्टर में भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर वॉयलेशन किया गया है। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी का प्रभावी रूप से जवाब दिया गया।

भारतीय सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 28-29 अप्रैल 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और बारामुल्ला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने उकसावे का नपा-तुला और प्रभावी तरीके से जवाब दिया।

गोलीबारी के लिए पाकिस्तान द्वारा छोटे हथियारों का उपयोग किया जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद लगातार एलओसी पर गोलीबारी जारी है। भारतीय सेना द्वारा भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

भारतीय सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 27-28 अप्रैल 2025 की रात को भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी थी। भारतीय सैनिकों ने तेजी से और प्रभावी ढंग से जवाब दिया था।

26-27 अप्रैल 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई।

Related to this topic: