Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

मादा चीता ज्वाला और उसके 4 शावकों को जंगल में छोड़ा जाएगा

मादा चीता ज्वाला और उसके 4 शावकों को जंगल में छोड़ा जाएगा

मादा चीता ज्वाला और उसके 4 शावकों को जंगल में छोड़ा जाएगा

Kuno National Park : भोपाल। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला और उसके 4 शावकों को बाड़े से जंगल में छोड़ा जाएगा। इसके साथ ही अब कुल 12 चीते खुले जंगल में विचरण करेंगे। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता संवर्द्धन की ओर एक और बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह जानकारी दी है। 

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने कहा कि, कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता संवर्द्धन की ओर एक और बड़ा कदम! नामीबिया से कूनो लाई मादा चीता ज्वाला और हाल ही में जन्मे उसके चार शावकों (दो नर और दो मादा शावक) को आज खजूरी टूरिज्म क्षेत्र अंतर्गत खुले जंगल में छोड़ा जाएगा।

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि, कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पहले से 7 चीते खुले में विचरण कर रहे है और अब 5 चीते छोड़े जाने से कुल 12 चीते खुले जंगल में स्वच्छंद विचरण करेंगे जिससे निश्चित ही इस क्षेत्र में पर्यटकों का रोमांच और अधिक बढ़ेगा। यह कदम हमारी जैव विविधता को समृद्ध करने के साथ ही भारत में चीता पुनर्स्थापन के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा।

गौरतलब है कि, सीएम डॉ मोहन ने खुद कूनो पहुंचकर मादा चीता धीरा, आशा और आशा के तीन शावकों को जंगल में छोड़ा था। उन्होंने अधिकारियों के साथ चीता परियोजना की समीक्षा भी की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि एशिया में विलुप्त हो चुके चीते मध्य प्रदेश में फिर से बस रहे हैं और उनका कुनबा लगातार बढ़ रहा है।

Related to this topic: