Breaking News
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन
  • भारतीय मल्टी लेयर्ड बैलिस्टिक डिफेंस सिस्टम का टेस्ट कामयाब: 5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
  • फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी
  • अभिषेक बनर्जी के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड: चार घंटे तक तलाशी
  • असम: वायुसेना विमान हादसे में पांच जवान शहीद, जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ था AN-32 मालवाहक

होम > देश

अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस रेड

अभिषेक के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड, ताला तोड़कर घुसने का आरोप

कोलकाता में TMC नेता अभिषेक बनर्जी के घर पर पुलिस ने देर रात रेड की। चार घंटे तक चली तलाशी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंचीं।


अभिषेक के घर रात 3 बजे पुलिस की रेड ताला तोड़कर घुसने का आरोप

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर शुक्रवार देर रात कोलकाता पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान भी मौजूद रहे। तलाशी अभियान करीब चार घंटे तक चला।

रात 3 बजे पहुंची पुलिस टीम

जानकारी के अनुसार पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त टीम शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची। पुलिस अधिकारी घर के भीतर तलाशी लेते रहे, जबकि केंद्रीय बलों के जवान बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे। छापेमारी की सूचना मिलते ही पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंचीं। कुछ समय रुकने के बाद वह वहां से लौट गईं।

पीए सुमित रॉय की तलाश में कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय की तलाश में की गई। सुमित रॉय के खिलाफ सालबोनी थाने में कथित वित्तीय धोखाधड़ी का मामला दर्ज है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।बताया जा रहा है कि रॉय का मोबाइल फोन आखिरी बार कालीघाट स्थित आवास के आसपास सक्रिय पाया गया था। इसी आधार पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।

अभिषेक बनर्जी का आरोप- ताला तोड़कर घुसी पुलिस

शनिवार सुबह मीडिया से बातचीत में अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया और परिसर के सभी कमरों की तलाशी ली। उन्होंने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया देर रात में की गई, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं। हालांकि पुलिस की ओर से इस आरोप पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

Related to this topic: