Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > देश

Kolkata Earthquake 4.9 Magnitude

कोलकाता में 4.9 तीव्रता का भूकंप: दफ्तर खाली, लोग सड़कों पर; मोबाइल अलर्ट से हड़कंप

कोलकाता में 4.9 तीव्रता का भूकंप महसूस हुआ। दफ्तर और स्कूल खाली कराए गए, लोग खुले इलाकों में जमा हुए। नुकसान की कोई खबर नहीं।


कोलकाता में 49 तीव्रता का भूकंप दफ्तर खाली लोग सड़कों पर मोबाइल अलर्ट से हड़कंप

कोलकाता। शुक्रवार दोपहर जमीन हल्की-सी कांपी, पंखे डोलते दिखे और ऊंची इमारतों में बैठे लोगों ने तुरंत सीढ़ियों की राह पकड़ी। 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटकों ने कोलकाता में अफरातफरी जैसा माहौल बना दिया। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में बताया जा रहा है, लेकिन असर पश्चिम बंगाल की राजधानी तक साफ महसूस हुआ। खासकर पुराने इलाकों और बहुमंजिला अपार्टमेंट्स में लोग एहतियातन बाहर निकल आए। 

बांग्लादेश में पहले झटके, कोलकाता में हलचल

 जानकारी के मुताबिक भूकंप की शुरुआत बांग्लादेश क्षेत्र में हुई, जिसके बाद कोलकाता में झटके महसूस किए गए। कई लोगों के मोबाइल फोन पर भूकंप अलर्ट आया, जिसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगे। ऑफिस, स्कूल और रिहायशी इमारतों से लोग बाहर निकलकर खुले मैदानों और सड़कों पर जमा हो गए। कुछ जगहों पर तो ट्रैफिक भी कुछ देर के लिए धीमा पड़ गया। 

 कुर्सी अपने आप हिलने लगी… 

दक्षिण कोलकाता की एक 63 वर्षीय महिला ने बताया कि वह रॉकिंग चेयर पर बैठी थीं, तभी कुर्सी खुद-ब-खुद हिलने लगी ।उन्होंने कहा पहले तो लगा चक्कर आ रहा है, फिर देखा पंखा भी हिल रहा है, जबकि बंद था। हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक झटके कुछ सेकेंड तक ही रहे, लेकिन लोगों को असर ज्यादा देर तक महसूस हुआ। कई अपार्टमेंट परिसरों में लोग करीब 10-15 मिनट तक नीचे ही खड़े रहे।

सभा के दौरान महसूस हुए झटके

केंद्रीय मंत्री Sukanta Majumdar एक स्कूल कार्यक्रम में सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी वहां मौजूद लोगों ने झटके महसूस किए। कार्यक्रम कुछ समय के लिए रोक दिया गया और एहतियातन लोग बाहर आ गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। 

प्रशासन सतर्क, नुकसान की खबर नहीं

फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय हेल्पलाइन से संपर्क करें। कोलकाता में पुरानी और सघन बस्तियों की बड़ी संख्या को देखते हुए हल्के झटके भी लोगों में डर पैदा कर देते हैं हालांकि स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।