Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में पांच लाख लोगों ने एक साथ गीता पाठ किया

कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में पांच लाख लोगों ने एक साथ गीता पाठ किया

कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में अभूतपूर्व नज़ारा, पांच लाख लोगों ने एक साथ किया गीता पाठ, देशभर के संत शामिल हुए।

कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में पांच लाख लोगों ने एक साथ गीता पाठ किया

रविवार की सुबह कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड एक ऐसा दृश्य बना, जिसे देख हजारों लोग भावुक हो उठे। चारों ओर गीता के श्लोकों की ध्वनि, बीच में विशाल मैदान, और उसमें बैठी लाखों की भीड़—सब मिलकर ऐसा माहौल बना रहे थे कि कुछ देर के लिए पूरा शहर आध्यात्मिक लय में खो गया हो।

सामूहिक पाठ में उमड़ी भीड़ 

‘सनातन संस्कृति संसद’ की ओर से आयोजित इस विशाल गीता पाठ में आयोजकों को उम्मीद थी कि बड़ी संख्या में लोग आएंगे, लेकिन पाँच लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं का जुटना उनके अनुमान से कहीं आगे निकल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रिगेड ग्राउंड में इतने शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से आयोजित कार्यक्रम कम ही देखने को मिलते हैं।

राजनीतिक नेताओं की भी मौजूदगी 

कार्यक्रम की तैयारियों में कई बीजेपी नेताओं ने भी हिस्सा लिया। पूर्व राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष ने इसे सनातन संस्कृति के प्रति लोगों के बढ़ते जुड़ाव का संकेत बताया। वहीं, सांसद सुकांत मजूमदार ने शनिवार को स्वयं श्रद्धालुओं को भोजन परोसा। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन में सेवा का एक छोटा-सा योगदान भी सौभाग्य की बात है।

 गीता जोड़ती है, तोड़ती नहीं- कार्तिक महाराज

विभिन्न राज्यों से आए संतों और आध्यात्मिक गुरुओं ने गीता के महत्व पर अपने विचार रखे। पद्मश्री कार्तिक महाराज ने कहा गीता सिर्फ हिंदुओं का ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का मार्गदर्शन है। यह समाज को जोड़ती है, लोगों में धैर्य और संतुलन लाती है। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि ऐसे सामूहिक पाठ से एक अलग ऊर्जा मिलती है। विशेषकर युवाओं की उपस्थिति ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।

प्रशासन और स्वयंसेवक रहे सतर्क

भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और प्रबंधन के लिए सैकड़ों स्वयंसेवक पुलिसकर्मी और मेडिकल टीमें तैनात की गई थीं। मैदान में लोगों के बैठने पानी और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधाएँ अच्छी तरह से व्यवस्थित थीं। आयोजकों ने बताया कि मैदान में प्रवेश सुबह 6 बजे से ही शुरू हो गया था।

Related to this topic: