केरल में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय (KPCC) में पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के मौके पर हुए समारोह में राष्ट्रगान गाने की घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रगान की पहली पंक्ति सही तरीके से नहीं गा पाए.
सीनियर नेताओं की मौजूदगी में चूक
समारोह में कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, जिनमें ए. के. एंटनी, वी. एम. सुधीरन, दीपा दास मुंशी और पलोडे रवि शामिल थे. वीडियो लगभग 1 मिनट 14 सेकेंड का है और कार्यालय कैंपस में सभी नेता झंडावंदन के बाद राष्ट्रगान के लिए खड़े दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही राष्ट्रगान शुरू हुआ, पहली पंक्ति को गलत तरीके से गाया गया.
गलती का वीडियो वायरल
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं की काफी किरकिरी हुई। पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक सफाई या बयान नहीं आया, न ही KPCC और न ही राष्ट्रीय नेतृत्व ने कोई प्रतिक्रिया दी।
आयोजन की गरिमा पर सवाल
स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित थे. कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण था, लेकिन राष्ट्रगान की इस चूक ने आयोजन की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए.