Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

केरल CM का कर्नाटक सरकार पर निशाना: मुस्लिम घरों की तोड़-फोड़ पर उठाए सवाल

केरल CM का कर्नाटक सरकार पर निशाना: मुस्लिम घरों की तोड़-फोड़ पर उठाए सवाल

केरल CM पिनाराई विजयन ने कर्नाटक में मुस्लिम घरों की तोड़-फोड़ पर चिंता जताई, DK शिवकुमार ने जवाब दिया. पूरा मामला जानें।

केरल cm का कर्नाटक सरकार पर निशाना मुस्लिम घरों की तोड़-फोड़ पर उठाए सवाल

बेंगलुरु की गलियों में इस बार चर्चा का विषय सिर्फ बुलडोजर नहीं बल्कि राजनीति और अल्पसंख्यक अधिकार बन गए हैं.जब केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कर्नाटक सरकार की कार्रवाई को लेकर अपनी चिंता जताई, तो सियासी हलचल शुरू हो गई ।

बुलडोजर एक्शन पर विवाद

20 से 23 दिसंबर के बीच बेंगलुरु के वसीम लेआउट और फकीर कॉलोनी में सरकारी बुलडोजर चला लगभग 200 घरों को गिराया गया जिनमें करीब 1000 लोग रहते थे । स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई अचानक हुई और उन्हें पर्याप्त सूचना नहीं दी गई पुलिस के आने के बाद हमें जबरन घरों से बाहर निकाला गया और फिर बुलडोजर चल गया।

पिनाराई विजयन ने उठाए सवाल

केरल CM पिनाराई विजयन ने X (पूर्व Twitter) पर लिखा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार भी अब अल्पसंख्यक विरोधी राजनीति अपना रही है। यह दुखद है कि सालों से यहां रह रहे परिवारों को बेदखल किया गया।


DK शिवकुमार का जवाब

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा कि बाहरी नेताओं को ऐसे मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। पिनाराई जैसे वरिष्ठ नेता को पूरी जानकारी लिए बिना टिप्पणी नहीं करनी चाहिए उन्होंने यह भी बताया कि यह इलाके की डंप साइट पर अवैध निर्माण को हटाने का प्रयास था और सभी परिवारों को दूसरी जगह जाने का मौका दिया गया।   

CPI(M) ने जताई नाराजगी

CPI(M) ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि सर्दियों में लोगों के घर तोड़ दिए गए. जिससे वे पूरी तरह बेघर हो गए। हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं और एंटी-डेमोलिशन कमेटी बनाई गई  है।  

Related to this topic: