Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > देश

2 Jaish Terrorists Killed in Kishtwar Encounter

किश्तवाड़ में जैश के दो आतंकी ढेर, चतरू में मुठभेड़ जारी… दो और के छिपे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने जैश के दो आतंकियों को मार गिराया। चतरू इलाके में मुठभेड़ जारी, दो और के छिपे होने की आशंका।


किश्तवाड़ में जैश के दो आतंकी ढेर चतरू में मुठभेड़ जारी… दो और के छिपे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी जिले किश्तवाड़ से रविवार सुबह चतरू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है, हालांकि ऑपरेशन अभी भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकी पाकिस्तान समर्थित संगठन Jaish-e-Mohammed से जुड़े थे। इलाके में अब भी दो और आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।

इनपुट मिला, फिर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि चतरू के घने जंगलों में 2 से 3 आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही जवान संदिग्ध ठिकाने के करीब पहुंचे, वहां से फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। जिस झोपड़ी में उनके छिपे होने की खबर थी, उसे सुरक्षाबलों ने ब्लास्ट कर दिया। वहां से धुआं उठता देखा गया। इलाका दुर्गम है, पहाड़ी रास्ते और घना जंगल। ऑपरेशन में समय लग रहा है।

height=375

4 फरवरी को भी हुई थी कार्रवाई

किश्तवाड़ के चतरू में इससे पहले 4 फरवरी को भी सुरक्षाबलों ने जैश के एक आतंकी को मार गिराया था। लगातार हो रही कार्रवाइयों से साफ है कि सुरक्षा एजेंसियां इस इलाके को लेकर सतर्क हैं।उधर उधमपुर जिले में भी हाल ही में एक गुफा में छिपे जैश के दो आतंकियों को ग्रेनेड विस्फोट में ढेर किया गया था। पिछले कुछ हफ्तों में यह तीसरी बड़ी मुठभेड़ मानी जा रही है।

हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल

अधिकारियों का कहना है कि इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है। ड्रोन और अन्य निगरानी उपकरणों की मदद ली जा रही है , ताकि कोई आतंकी बचकर निकल न सके। स्थानीय लोगों को फिलहाल घरों में रहने की सलाह दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि सर्दियों के आखिरी दौर में आतंकी गतिविधियां बढ़ सकती हैं, इसलिए ऑपरेशन तेज रखे जा रहे हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। आधिकारिक बयान आने तक इंतजार रहेगा, लेकिन इतना साफ है कि किश्तवाड़ के जंगल एक बार फिर गोलियों की आवाज से गूंज उठे हैं।

Related to this topic: