Breaking News
  • चांदी ₹9,658 गिरकर ₹2.36 लाख किलो पर आई: 10 दिन में ₹27 हजार की गिरावट; सोना ₹4,090 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख
  • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की: 11 बच्चों समेत 13 की मौत, 14 महिलाएं घायल
  • हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी
  • ईरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई
  • ममता बनर्जी की करीबी रहीं सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा सांसद से इस्तीफा दिया

होम > देश

DK Shivakumar Becomes Karnataka Chief Minister

कर्नाटक में ‘DK राज’ शुरू, डीके शिवकुमार बने मुख्यमंत्री, नई कैबिनेट ने संभाली कमान

कर्नाटक में डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। साथ ही बेंगलुरु में हुए समारोह के साथ नई सरकार का गठन हुआ और नई कैबिनेट ने कार्यभार संभाला।


कर्नाटक में ‘dk राज’ शुरू डीके शिवकुमार बने मुख्यमंत्री नई कैबिनेट ने संभाली कमान

DK Shivkumar Take Oath AS Chief Minister in Karnataka |

कर्नाटक की राजनीति में लंबे सियासी इंतजार के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बेंगलुरु के लोक भवन में हुए भव्य समारोह में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार का औपचारिक रूप से गठन हो गया। समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

नई कैबिनेट में सभी प्रमुख समुदायों को मिला प्रतिनिधित्व

नई सरकार में सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। कैबिनेट में वोक्कालिगा, दलित, लिंगायत, मुस्लिम, क्रिश्चियन, एसटी और ओबीसी समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। डिप्टी सीएम के रूप में डॉ. जी. परमेश्वर को शामिल किया गया है, जो दलित समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं।

ये नेता बने नई कैबिनेट का हिस्सा

नई सरकार में कई अनुभवी नेताओं को जगह दी गई है। कैबिनेट में के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जरकीहोली, कृष्णा बायर गौड़ा, प्रियांक खड़गे, यू.टी. खादर, ईश्वर खांद्रे, यतींद्र सिद्धारमैया, बायराठी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस ने सौंपी कमान

यह शपथग्रहण कर्नाटक में हाल ही में हुए सत्ता परिवर्तन का परिणाम है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने डीके शिवकुमार को राज्य की कमान सौंपी। शिवकुमार को पार्टी का मजबूत रणनीतिकार और संकटमोचक नेता माना जाता है, जिन्होंने कई राजनीतिक परिस्थितियों में अहम भूमिका निभाई है।

देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में शामिल

डीके शिवकुमार न केवल एक मजबूत राजनेता हैं, बल्कि देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में भी शामिल हैं। एडीआर रिपोर्ट के अनुसार उनकी संपत्ति 1400 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। उनका कारोबार रियल एस्टेट, माइनिंग, कंस्ट्रक्शन और शिक्षा क्षेत्र तक फैला हुआ है। बेंगलुरु का ग्लोबल मॉल भी उनके प्रमुख निवेशों में शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 900 करोड़ रुपये बताई जाती है।

लगातार आठ बार के विधायक और ‘कनकपुरा के रॉकस्टार’

डीके शिवकुमार कर्नाटक की कनकपुरा सीट से लगातार आठ बार विधायक चुने गए हैं। 1989 से लेकर अब तक वे हर चुनाव में विजयी रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उन्हें ‘कनकपुरा का रॉकस्टार’ और ‘कनकपुर बंदा’ जैसे नामों से भी जाना जाता है। कांग्रेस संगठन में उन्हें लंबे समय से मजबूत रणनीतिकार और भरोसेमंद चेहरा माना जाता है।

Related to this topic: