Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

लेफ्ट यूनाइटेड की टीम B बनकर काम कर रही JNU इलेक्शन कमिटी, चुनाव प्रक्रिया में धांधली जारी

लेफ्ट यूनाइटेड की टीम B बनकर काम कर रही JNU इलेक्शन कमिटी, चुनाव प्रक्रिया में धांधली जारी

लेफ्ट यूनाइटेड की टीम b बनकर काम कर रही jnu इलेक्शन कमिटी चुनाव प्रक्रिया में धांधली जारी

लेखक : अनीता चौधरी 

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जेएनयू में चल रही छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। एबीवीपी का स्पष्ट मानना है कि जेएनयू इलेक्शन कमिटी अब निष्पक्षता छोड़कर लेफ्ट संगठनों की ‘टीम-बी’ के रूप में कार्य कर रही है। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित थी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल थी, लेकिन लेफ्ट संगठनों के दबाव में इलेक्शन कमिटी ने नाम वापसी की तिथि अलोकतांत्रिक रूप से 17 अप्रैल तक बढ़ा दी।

इसके बाद 17 अप्रैल को नाम वापसी का समय शाम 4:00 बजे तक मनमाने तरीके से बढ़ाया गया। इतने पर भी जब AISA और SFI के बीच गठबंधन होता दिखाई नहीं दिया तो इलेक्शन कमिटी ने 4:00 बजे के समय को बढ़ाकर 4:30 बजे कर दिया। उसके बाद 17 अप्रैल की शाम को ही सभी प्रत्याशियों की फाइनल सूची आ गई थी, फिर भी इसके बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना के इलेक्शन कमिटी ने लेफ्ट यूनाइटेड के पिछले वर्ष चुने गए छात्रसंघ प्रतिनिधियों के साथ मिलकर 18 अप्रैल को आधे घंटे का अतिरिक्त समय देकर नाम वापसी की प्रक्रिया को फाइनल सूची आने के एक दिन बाद भी बढ़ाने का असंवैधानिक प्रयास किया।

जब इसका विरोध आम छात्रों और अन्य सभी प्रत्याशियों ने किया तो जेएनयूएसयू चुनाव आयोग ने पूरे चुनावी प्रक्रिया को ही होल्ड पर डाल दिया। जब लेफ्ट संगठनों के बीच आपसी गठबंधन और सुलह नहीं हो सका, तो इलेक्शन कमिटी ने नामांकन प्रक्रिया को बार-बार संशोधित कर इसे जानबूझकर विलंबित किया। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि AISA और SFI के बीच आपसी मतभेद और गठबंधन की असमर्थता के कारण यह निर्णय लिया गया। चुनाव कमिटी द्वारा लगातार नामांकन प्रक्रिया में तिथियों के परिवर्तन और नियमों के उल्लंघन से एकतरफा लाभ पहुँचाने का प्रयास हो रहा है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया का खुला उल्लंघन है। इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगते हैं।

एबीवीपी जेएनयू के इकाई अध्यक्ष राजेश्वर कांत दुबे ने कहा कि जेएनयू में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया जिस तरह लगातार धांधली और मनमानी हो रही है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इलेक्शन कमिटी द्वारा लेफ्ट संगठनों के इशारे पर बार-बार चुनावी नियमों को तोड़ना, छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला अपमान है। एबीवीपी इस षड्यंत्रकारी रवैये की कड़ी निंदा करती है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए एबीवीपी हर मंच पर संघर्ष करेगी और यह भी तय करेगी कि जेएनयू के इलेक्शन तय समय पर हो।