Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

सारंडा जंगल में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ जारी, IED ब्लास्ट से एक जवान घायल

सारंडा जंगल में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ जारी, IED ब्लास्ट से एक जवान घायल

सारंडा जंगल में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ जारी ied ब्लास्ट से एक जवान घायल

Naxalites Encounter in Saranda Forest : रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच तनावपूर्ण मुठभेड़ हुई। जराइकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी जंगल में हुई इस मुठभेड़ में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया, जिसमें कोबरा 209 बटालियन के जवान सुनील कुमार टीएस मामूली रूप से घायल हो गए। घायल जवान को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल जवान की हालत अब स्थिर है।

यह मुठभेड़ बीते दिन शुक्रवार को उस समय हुई जब सुरक्षा बल एक विशेष अभियान के तहत नक्सलियों की तलाश में जंगल में थे। सूत्रों के मुताबिक, दो दिन पहले ओडिशा के केबलांग थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक विस्फोटक लदे ट्रक को लूट लिया था, जो लौह अयस्क खदान की ओर जा रहा था। इस घटना के बाद झारखंड और ओडिशा पुलिस ने मिलकर नक्सलियों के खिलाफ कड़ा अभियान शुरू किया।

मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया, लेकिन जवानों के भारी दबाव के चलते वे घने जंगलों और पहाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले। इसके बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गईं। इन सभी को विधिवत जब्त कर लिया गया। तलाशी के दौरान ही एक पहले से लगाए गए आईईडी में विस्फोट हुआ, जिससे जवान सुनील कुमार घायल हुए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता, जैसे मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, और रापा मुंडा, अपने दस्ते के साथ सारंडा-कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना रहे हैं।

इनकी तलाश में चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन (203 और 209), झारखंड जगुआर, और सीआरपीएफ की 26, 60, 134, 174, 193, और 197 बटालियनों की संयुक्त टीम ने छोटानागरा और जराइकेला के सीमावर्ती इलाकों में विशेष अभियान शुरू किया है।

सुरक्षा बलों का यह अभियान अभी भी जारी है और नक्सलियों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी जारी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे नक्सल गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

Related to this topic: