Breaking News
  • MP में ₹100 पार डीजल, पेट्रोल ₹116 से ज्यादा हुआ: भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल 114.65 रुपए का मिल रहा
  • महाराष्ट्र के रायगढ़ में SUV खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत
  • वाराणसी में राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई : अमेरिका में कहा था- भगवान राम काल्पनिक हैं
  • यूपी MLC चुनाव के लिए भाजपा के 5 प्रत्याशी घोषित: अवनीश सिंह समेत सभी उम्मीदवार रिपीट
  • प्रेमानंद की अपील- मैं रहूं न रहूं, हमेशा साथ रहूंगा: मेरी चिंता छोड़िए, श्रीजी का ध्यान लगाइए
  • देश में आज से नौतपा, गर्मी-हीटवेव बढ़ेगी: MP-UP के 8 शहरों में पारा 45°C पार

होम > देश

Jaunpur Groom Murder Accused Killed

योगी सरकार का इंसाफ: दूल्हे का हत्यारा रवि यादव का एनकाउंटर में ढेर,1 लाख का था इनाम

जौनपुर में दूल्हे की हत्या का आरोपी रवि यादव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। आरोपी लव मैरिज से नाराज था। पुलिस अब मुख्य साजिशकर्ता प्रदीप बिंद और भोले राजभर की तलाश में जुटी है।


योगी सरकार का इंसाफ दूल्हे का हत्यारा रवि यादव का एनकाउंटर में ढेर1 लाख का था इनाम

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में दूल्हे की हत्या के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। 1 मई को बारात लेकर जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की हत्या के आरोपी रवि यादव को पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक रवि यादव ने चेकिंग के दौरान बाइक नहीं रोकी और भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी।

यह सनसनीखेज हत्याकांड लव मैरिज के विरोध से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच में सामने आया कि दुल्हन के ममेरे भाई प्रदीप बिंद ने अपने दोस्त रवि यादव और भोले राजभर के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी।

कैसे हुआ एनकाउंटर

पुलिस के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र में रात करीब 3 बजे चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई में रवि यादव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।मुठभेड़ में SHO के हाथ में गोली लगी, जबकि एक सिपाही की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई।

1 मई को बारात में हुई थी हत्या

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडऊर गांव निवासी आजाद बिंद की 1 मई को शादी थी। बारात बीबीपुर गांव जा रही थी। रास्ते में कार रोककर बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।दूल्हे के भाई आकाश ने बताया था कि हम लोग पीछे आ रही बारात का इंतजार कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक आए। उनके चेहरे गमछे से ढके थे और नंबर प्लेट भी छिपाई गई थी। कार का शीशा नीचे करते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।गोली लगने से आजाद की मौके पर ही मौत हो गई थी।

दुल्हन ने खोला था साजिश का राज

पुलिस जांच में दुल्हन सोनी बिंद के बयान अहम साबित हुए। सोनी ने बताया था कि वह और आजाद पिछले दो साल से एक-दूसरे को जानते थे और परिवार की सहमति से शादी कर रहे थे।हालांकि उसका ममेरा भाई प्रदीप बिंद इस रिश्ते के खिलाफ था। वह कई बार शादी रुकवाने की कोशिश कर चुका था। पुलिस के मुताबिक इसी नाराजगी में प्रदीप ने हत्या की साजिश रची।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी भोले राजभर ने दूल्हे की लोकेशन शेयर की थी, जिसके बाद रवि यादव और प्रदीप ने वारदात को अंजाम दिया।

अभी भी फरार हैं मुख्य आरोपी

पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। अब तक हत्या में मदद और पनाह देने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।हालांकि मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद और भोले राजभार अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

24 घंटे में यूपी में 3 एनकाउंटर

रवि यादव के एनकाउंटर से पहले अलीगढ़ में भी पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया था। दोनों पर महिलाओं से लूट और कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।प्रदेश में लगातार हो रहे एनकाउंटर को लेकर एक बार फिर कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर चर्चा तेज हो गई है।

 

Related to this topic: