Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

शेयर बाजार की फ्लैट चाल, देखिए सेंसेक्स और निफ्टी के ताजा हाल

शेयर बाजार की फ्लैट चाल, देखिए सेंसेक्स और निफ्टी के ताजा हाल

शेयर बाजार की फ्लैट चाल देखिए सेंसेक्स और निफ्टी के ताजा हाल

Stock Market Updates 27 June 2025: घरेलू बाजार में आज सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को फ्लैट चाल है। आज सुबह शेयर बाजार खुलने के बाद ग्रीन सिग्नल में कारोबार कर रहा था। वैश्विक बाजार में भी मिलजुला संकेत है। एशियाई बाजार में जहां तेजी है तो वहीं, अमेरिका में गिरावट देखने को मिल रही है। आज शुक्रवार को सेंसेक्स जहां लगभग 102.21 अंक यानी 0.12 फीसदी तेजी के बाद करीब 83,858.08 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 36.70 अंक यानी 0.14 फीसदी बढ़त के बाद करीब 25,585.70 अंक पर खुला। 

शेयर मार्केट का ताजा हाल 

शुक्रवार की सुबह बाजार तेजी में खुला लेकिन 10 बजे तक शेयर बाजार में मामूली गिरावट आई। सेंसेक्स(BSE Sensex) 18.80 अंक यानी 0.02 फीसदी तेजी के बाद करीब 83,774.67 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 4.70 अंक यानी 0.02 फीसदी तेजी के बाद करीब 25,553.70 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। 

कौन से शेयर में तेजी?

आज सोमवार को सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर हैं और 5 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, निफ्टी के 50 शेयर में से 38 में तेजी और 12 में गिरावट है। बाजार में L&T, NTPC, SBI, Hindalco, Axis Bank निफ्टी के टॉप गेनर हैं। वहीं HDFC Bank, Cipla, SBI Life Insurance, Tata Consumer, Kotak Mahindra Bank निफ्टी का टॉप लूजर हैं। मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स 1 फीसदी चढ़ा। 

गुरुवार को बाजार में थी भारी तेजी

बीते दिन यानी 26 जून गुरुवार को शेयर बाजार में भारी तेजी देखने को मिली थी। गुरुवार शाम सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ने के बाद करीब 83,775 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी में 305 अंक की तेजी रही जिसके बाद 25,549 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 08 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयर में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट दिख रही थी। 

Related to this topic: