Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > देश

Jammu Kashmir Schools Closed After Drone Alert

LoC पर ड्रोन हलचल के बाद अलर्ट: जम्मू-कश्मीर में 2-3 मार्च को सभी स्कूल बंद

एलओसी के पास पाकिस्तानी ड्रोन घुसपैठ के प्रयासों के बाद जम्मू-कश्मीर में 2 और 3 मार्च को सभी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया।


loc पर ड्रोन हलचल के बाद अलर्ट जम्मू-कश्मीर में 2-3 मार्च को सभी स्कूल बंद

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर सीमा पार से हलचल ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। नियंत्रण रेखा यानी LoC के पास पाकिस्तानी ड्रोन घुसपैठ की कोशिशों के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए 2 और 3 मार्च को सभी स्कूल बंद रखने का फैसला किया है रविवार तड़के पुंछ सेक्टर में भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। अभिभावकों और छात्रों के बीच इस खबर के बाद चिंता का माहौल है, हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि यह कदम पूरी तरह सुरक्षा के मद्देनज़र उठाया गया है।

पुंछ में सेना ने मार गिराए ड्रोन

सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में तड़के 2 से 3 छोटे ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। सेना ने सतर्कता दिखाते हुए इन्हें हवा में ही मार गिराया। हालांकि किसी तरह के बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन सीमा पर लगातार ड्रोन गतिविधि ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।

शिक्षा विभाग का आदेश जारी

इस घटनाक्रम के बाद Directorate of School Education Kashmir ने आधिकारिक आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि शीतकालीन अवकाश के बाद आज से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को दोबारा खोलने का जो कार्यक्रम तय था, उसे फिलहाल स्थगित किया जाता है। यानी 2 और 3 मार्च को जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। आगे की स्थिति की समीक्षा के बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा।  

सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं, लेकिन ड्रोन की बढ़ती गतिविधि ने चिंता जरूर बढ़ाई है। एक अभिभावक ने कहा कि हालात को देखते हुए प्रशासन का फैसला सही है। 

शीतकालीन अवकाश के बाद फिर इंतजार

कश्मीर घाटी में शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने का इंतजार पहले ही लंबा हो चुका था। अब एक बार फिर छात्रों को कुछ दिन और घर पर ही रहना होगा। हालांकि अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा स्थिति सामान्य होते ही स्कूलों को दोबारा खोला जाएगा।