UCO Bank में सामने आई 820 करोड़ की गड़बड़ी, CBI ने 67 स्थानों पर मारा छापा

UCO Bank में सामने आई 820 करोड़ की गड़बड़ी, CBI ने 67 स्थानों पर मारा छापा

By : स्वदेश डेस्क
UCO Bank में सामने आई 820 करोड़ की गड़बड़ी, CBI ने 67 स्थानों  पर मारा छापा

नईदिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने यूको बैंक से जुड़े 820 करोड़ रुपये के संदिग्ध तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) के तहत लेन देन के संबंध में गुरुवार को देश के विभिन्न राज्यों में 67 स्थानों पर तलाशी ली। सीबीआई ने राजस्थान और महाराष्ट्र के सात शहरों में यह तलाशी अभियान चलाया। यूको बैंक से मिली शिकायत पर सीबीआई ने 21 नवंबर, 2023 को मामला दर्ज किया था। सीबीआई आईएमपीएस मामले की जांच कर रही है । यह जांच जारी है। 

सीबीआई के मुताबिक 10 से 13 नवंबर, 2023 के बीच सात निजी बैंकों के लगभग 14,600 खाताधारकों से शुरू किए गए आईएमपीएस आवक लेनदेन को 41,000 से अधिक यूको बैंक खाताधारकों के खातों में गलत तरीके से पोस्ट किया गया था। मूल बैंकों से वास्तविक डेबिट किए बिना यूको बैंक खातों में 820 करोड़ रुपये जमा किए गए। इसका कई खाताधारकों ने फायदा उठाया और विभिन्न बैंकिंग चैनलों के माध्यम से धन निकालकर गलत लाभ कमाया। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। 

सीबीआई प्रवक्ता द्वारा जारी बयान के मुताबिक इसी क्रम में सीबीआई ने राजस्थान (जोधपुर, जयपुर, जालौर, नागौर, बाड़मेर, फलौदी सहित) और पुणे (महाराष्ट्र) में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस मौेके पर 30 संदिग्धों को ढूंढ कर जांच की गई।  सीबीआई ने इस अभियान के दौरान यूको बैंक और आईडीएफसी से संबंधित लगभग 130 आपत्तिजनक दस्तावेज़ के साथ 43 डिजिटल डिवाइस (40 मोबाइल फोन, 2 हार्ड डिस्क और 1 इंटरनेट डोंगल सहित) फोरेंसिक विश्लेषण के लिए जब्त किए । इससे पहले सीबीआई ने दिसंबर 2023 में कोलकाता व मैंगलोर में निजी व्यक्तियों और यूको बैंक के अधिकारियों से जुड़े 13 स्थानों पर तलाशी ली थी। तलाशी अभियान के दौरान सशस्त्र बलों सहित कुल 120 राजस्थान पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। इसके अलावा 130 सीबीआई अधिकारियों सहित 40 टीमों के 210 कर्मी और विभिन्न विभागों के 80 स्वतंत्र गवाह भी अभियान में शामिल थे।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026