Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

मैतेई समुदाय के नेता हुए गिरफ्तार, 5 जिलों इंटरनेट सेवाएं बंद

मैतेई समुदाय के नेता हुए गिरफ्तार, 5 जिलों इंटरनेट सेवाएं बंद

मैतेई समुदाय के नेता हुए गिरफ्तार 5 जिलों इंटरनेट सेवाएं बंद

मणिपुर में एक बार फिर हालत बिगड़े हुए है। जिसे देखते हुए सरकार ने मणिपुर के पाँच जिलों इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर में मोबाइल डेटा और इंटरनेट को प्रतिबंधित कर दिया है। शनिवार रात 11:45 बजे से अगले पाँच दिनों तक इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है। गृह विभाग के सचिव एन अशोक कुमार ने एक आदेश जारी कर इसके पालन करने के निर्देश दिए हैं।

बिष्णुपुर में पूर्ण कर्फ्यू

इस विषय में आदेश जारी करते हुए लिखा “मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों द्वारा निषेधाज्ञा जारी की गई है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे आदेशों का पालन करें। इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल और काकचिंग जिलों में चार या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बिष्णुपुर में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है।”

क्यों लिया गया ये फैसला?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये फैसला अरामबाई तेंगगोल नामक मैतैई समुदाय के नेता की गिरफ्तारी के बाद लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं, जिसको देखते हुए प्रशासन ने ये व्यवस्था की है। प्रशासन को आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व जनता की भावनाओं को भड़काने वाले गंभीर चित्र, अभद्र भाषा और घृणास्पद वीडियो संदेशों को प्रसारित करने के लिए सोशल मीडिया का बड़े पैमाने पर उपयोग कर सकते हैं, जिसका मणिपुर राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

शनिवार देर रात हुआ विरोध - प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मणिपुर की राजधानी इंफाल के कुछ इलाकों में शनिवार देर रात विरोध-प्रदर्शन भड़कने की ख़बर सामने आई थी। क्वाकईथेल और यूरिपोक इलाकों में लोगों ने सड़कों पर टायर और पुराने फर्नीचर जलाकर प्रदर्शन किया और अपने गिरफ्तार नेता की रिहाई की मांग की। हालांकि क्षेत्र में तुरंत अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई। ये प्रदर्शन कहीं प्रदेशव्यापी न बन जाएं इसलिए प्रशासन ने ऐसा फैसला लिया। 

Related to this topic: