Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

पहली बार कब और कहां मनाया गा था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस? जानिए इसका इतिहास और इस साल की थीम…

पहली बार कब और कहां मनाया गा था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस? जानिए इसका इतिहास और इस साल की थीम…

महिलाओं के अधिकारों, समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए दुनियाभर में आज यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है।

पहली बार कब और कहां मनाया गा था अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जानिए इसका इतिहास और इस साल की थीम…

International Women's Day 2025: नारियां देश की जाग जाएं अगर युग स्वयं ही बदलता चला जाएगा। महिलाओं के अधिकारों, समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए दुनियाभर में आज यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को स्वीकार करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। आइए जानते हैं महिला दिवस मनाने की शुरूआत कब, कहां और क्यों हुई और इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम क्या है?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

महिला दिवस को मनाने की शुरूआत 20वीं सदी से हुई थी। 1908 में अमेरिका में कामकाजी महिलाओं ने कम वेतन, लंबे कार्य घंटे और मतदान के अधिकार की मांग को लेकर न्यूयॉर्क में प्रदर्शन किया। इसके एक साल बाद 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार 28 फरवरी के दिन राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

इन देशों में शुरू हुआ था अंतरराष्ट्रीय दिवस

उसके दो साल बाद 1911 में जर्मनी, आस्ट्रिया, डेनमार्क और स्विट्जरलैंड में पहली बार अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। साल 1975 में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने आधिकारिक रूप से 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम

हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र एक थीम तय करता है। 2024 की थीम समावेशन को प्रेरित करें(Inspire Inclusion) है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर और भागीदारी दिलाना है। इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 की थीम Accelerate Action (कार्रवाई में तेजी लाना) है। यह थीम सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता और सशक्तिकरण पर आधारित है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व

  • महिला सशक्तिकरण को आगे ब़ढ़ाना
  • महिलाओं और उनके अधिकारों की रक्षा करना
  • महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाना
  • लैंगिक समानता की दिशा में काम करना