Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

भारत के जीत की रैली में जामा मस्जिद के पास विवाद, दो पक्षों में पथराव, आगजनी और तोड़फोड़

भारत के जीत की रैली में जामा मस्जिद के पास विवाद, दो पक्षों में पथराव, आगजनी और तोड़फोड़

भारत के जीत की रैली में जामा मस्जिद के पास विवाद दो पक्षों में पथराव आगजनी और तोड़फोड़

मध्य प्रदेश के महू में भारत के चैंपियंस बनने के बाद निकल रहे जुलुश में विवाद हो गया। दो गुटों के आपस का झगड़ा आगजनी और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने अपना मोर्चा संभाला। पुलिस ने आंसूगैस छोड़ा और लाठीचार्ज किया। करीब ढाई घंटे के मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया।

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला बीती रात 10 बजे के आसपास है, जब भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया। उसके बाद महू में 100 से ज्यादा लोग 40 मोटरसाइकिल्स में सवार होकर जुलुश निकाल रहे थे। इसमें शामिल ज्यादातर लोग सनातन धर्मी थे और जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। 

जामा मस्जिद के पास हुआ विवाद

इसी दौरान जब जुलुश जामा मस्जिद पहुंचा तो जुलुश के कुछ लोगों को रोककर वहां के लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दी। उसके बाद पथराव शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गाड़ियों में आग लगा दी, घरों में तोड़फोड़ कर दी और यहां तक कि जुलुश वाले लोगों पर पेट्रोल बम भी फेंक दिया। 

15 से ज्यादा बाइक और कार में लगाई आग

इस घटना के बाद जामा मस्जिद के आसपास के कई इलाकों में पथराव और आगजनी हुई। जिसमें मार्केट चौक, जामा मस्जिद, बतख मोहल्ला, धान मंडी, पत्ती बाजार आदि क्षेत्र शामिल हैं। इस घटना में 15 से ज्यादा बाइक पर आग लगाई गई और 2 कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।

विधायक ऊषा ठाकुर ने उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक

 उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर आशीष सिंह के साथ विधायक ऊषा ठाकुर ने देर रात तक बैठक की और क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति को समझा। महू थाने में पूरा मामला दर्ज किया गया है।

अभी क्या है स्थिति?

करीब डेढ़ से 2:00 बजे तक स्थिति नियंत्रण में आ गई थी उसके पहले पुलिस के 300 से ज्यादा जवान, सेना के 8 जवानों की टुकड़ी क्यूआरटी टीम और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह और डीआईजी निमिष अग्रवाल ने पैदल घूमकर स्थित का जायजा लिया। 

Related to this topic: