Breaking News
  • सम्राट चौधरी बनेंगे CM, बिहार में BJP के पहले मुख्यमंत्री का ऐलान, नीतीश की जगह लेंगे
  • मुरैना में वनरक्षक को कुचलने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार, नमकीन-मिठाई बनाते पकड़ा गया
  • बिहार: आज शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बिहार CM पर होगा फैसला
  • महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत: मृतकों में 3 महिलाएं, 2 की हालत गंभीर
  • I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार, ED की कोयला घोटाले में कार्रवाई
  • MP और छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार, 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट

होम > देश

Indian Coast Guard Seizes Iranian Boat

गुजरात तट पर ईरानी नाव पकड़ी गई, 5 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त… चार ईरानी नागरिक हिरासत में

भारतीय तटरक्षक बल ने द्वारका तट के पास ईरानी नाव से 5 करोड़ रुपये की विदेशी सिगरेट जब्त की। चार ईरानी नागरिक हिरासत में।


गुजरात तट पर ईरानी नाव पकड़ी गई 5 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त… चार ईरानी नागरिक हिरासत में

गुजरात के अरब सागर में शनिवार को बड़ा समुद्री अभियान चलाया गया। Indian Coast Guard ने द्वारका तट के पास एक संदिग्ध विदेशी नाव को रोका और उस पर छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में विदेशी ब्रांड सिगरेट जब्त कीकार्रवाई में चार ईरानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। बरामद सिगरेट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.5 से 5 करोड़ रुपये के बीच आंकी जा रही है।

115 नॉटिकल मील दूर रोकी गई नाव

तटरक्षक बल के अनुसार 21 फरवरी को जहाज ने द्वारका के पश्चिम में भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के भीतर करीब 115 नॉटिकल मील की दूरी पर एक संदिग्ध नाव को रोका।नाव की पहचान ‘अल मुख्तार’ के रूप में हुई, जिसे चार ईरानी चालक दल चला रहे थे। तलाशी के दौरान 200 डिब्बों में छिपाकर रखे गए लगभग एक लाख पैकेट विदेशी ब्रांड सिगरेट बरामद किए गए। आईसीजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस ऑपरेशन की जानकारी साझा की।

पोरबंदर ले जाया गया पोत

बरामदगी के बाद नाव को आगे की जांच और संयुक्त पूछताछ के लिए गुजरात के पोरबंदर ले जाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां चालक दल से पूछताछ कर रही हैं कि यह खेप कहां से आई और किसे सौंपी जानी थी। प्रारंभिक जांच में इसे तस्करी का मामला माना जा रहा है।

पहले भी पकड़ी जा चुकी है खेप

गौरतलब है कि 16 फरवरी को भी Gujarat Anti Terrorist Squad और तटरक्षक बल ने संयुक्त अभियान में दो ईरानी नागरिकों को 200 किलोग्राम से अधिक संदिग्ध नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि गुजरात तट पर समुद्री निगरानी सख्त कर दी गई है , और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई कर रही हैं।फिलहाल मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद और खुलासे हो सकते हैं।