Breaking News
  • देश की 277 हस्तियों ने AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के “शर्टलेस” विरोध प्रदर्शन की निंदा की
  • अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, ब्लॉक किए ये 5 OTT प्लेटफॉर्म्स
  • PM मोदी के इजरायल दौरे से पहले तिरंगे के रंग नहाई इजरायल की संसद
  • ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप का नया दावा 'मैं न होता तो PAK के 3.5 करोड़ लोग मारे गए होते'
  • T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया
  • आज से इजरायल के दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

होम > देश

Snow in Hills, Heatwave Alert in Rajasthan

पहाड़ों पर बर्फ की चादर, मैदानी इलाकों में बारिश-ओले… राजस्थान में 36°C पार, होली से पहले हीटवेव का अलर्ट

पिथौरागढ़ में तीन दिन से बर्फबारी जारी, MP के 20 जिलों में आंधी-बारिश और ओले। राजस्थान में पारा 36°C पार, होली के आसपास हीटवेव की चेतावनी।


पहाड़ों पर बर्फ की चादर मैदानी इलाकों में बारिश-ओले… राजस्थान में 36°c पार होली से पहले हीटवेव का अलर्ट

देश का मौसम इस वक्त अजीब मोड़ पर खड़ा है। कहीं पहाड़ सफेद चादर ओढ़े हैं तो कहीं खेतों में ओलों की चोट से किसान चिंतित हैं। और उधर राजस्थान में गर्मी ने फरवरी में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ही हफ्ते में सर्दी, बारिश और लू जैसे हालात… लोग भी कह रहे हैं, मौसम अब पहले जैसा नहीं रहा।

पिथौरागढ़ में तीन दिन से बर्फबारी

Pithoragarh के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले तीन दिनों से लगातार बर्फ गिर रही है। पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह जब दरवाजा खुलता है तो सामने सिर्फ सफेद नज़ारा दिखता है , और ठंडी हवा चेहरे को चुभती है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 27 और 28 फरवरी को फिर बदलाव होगा। पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

धारचूला की ब्यास घाटी भी सफेद

धारचूला की ब्यास घाटी में भी मंगलवार को बर्फ गिरी। रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं, हालांकि प्रशासन ने अभी हालात सामान्य बताए हैं। सिक्किम में सैकड़ों टूरिस्ट फंसे, Sikkim के ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी ने रफ्तार पकड़ी। 15th माइल और Tsomgo Lake के पास भारी हिमपात हुआ। करीब 2,736 पर्यटकों को ले जा रही 541 गाड़ियां बर्फ में फंस गईं। सड़कें जाम हो गईं। बाद में सिक्किम पुलिस, GREF/BRO और ड्राइवर एसोसिएशन की मदद से सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया। राहत की बात ये रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश और ओले

Madhya Pradesh के कई हिस्सों में पिछले दो दिन से मौसम बदला हुआ है। इंदौर, उज्जैन, रतलाम, बैतूल और सीहोर समेत 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसल को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं। किसान चिंतित हैं कि कटाई से पहले ये बारिश कहीं भारी न पड़ जाए। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को आसमान साफ रह सकता है, लेकिन मार्च की शुरुआत में फिर बारिश के संकेत हैं।

राजस्थान में गर्मी 

Rajasthan में अब सर्दी लगभग विदा ले चुकी है। बाड़मेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.3°C दर्ज किया गया। कई शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग ने होली के आसपास हीटवेव की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि तापमान 40°C तक जा सकता है। फरवरी में ही ऐसा तापमान लोगों को चौंका रहा है , दोपहर में बाजारों में आवाजाही कम दिखने लगी है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के ये अलग रंग साफ बताते हैं कि आने वाले दिन और भी उतार-चढ़ाव भरे हो सकते हैं। 

Related to this topic: