Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

आतंकवादियों के खिलाफ भारत ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर, अब तक पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

आतंकवादियों के खिलाफ भारत ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर, अब तक पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

आतंकवादियों के खिलाफ भारत ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर अब तक पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

जम्मू कश्मीर के पहलगाम की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उस समय दहशत गर्दों ने धर्म पूछकर हिंदुओं को जान से मारा था। इस हमले के बाद पूरे देश की नजर भारत सरकार पर टिकी हुई थी। अब भारतीय सरकार ने अमन चैन बिगाड़ने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। भारत ने आतंकियों के नौ ठिकानों पर हमला कर दिया है, जिसमें अब तक 75 आतंकियों की मौत हुई है और 55 घायल हुए हैं। इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। 

पहलगाम घटना का बदला

पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को मारा था। जिसमें 25 भारतीय और 1 नेपाली पर्यटक की मौत हुई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने चेतावनी दी थी कि जल्द ही इसका बदला लिया जाएगा। अब ऑपरेशन सिंदूर को इसी घटना का अंजाम बताया जा रहा है। 

सभी राजनेता पोस्टर कर रहे शेयर

मंगलवार - बुधवार की रात करीब 2 बजे इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। जिसके पोस्टर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी खुद शेयर किया। हालांकि इसमें उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं बल्कि 'भारत की जय' लिखा है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी 'भारत माता की जय' लिखा है। वहीं यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जय हिंद! जय हिंद की सेना!

इन इलाकों में किया गया हमला

भारतीय सेना ने 9 ठिकानों को निशाना बनाया है जिसमें से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हैं। पाकिस्तान के बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट स्थान शामिल हैं। वायु सेना, थल सेना और स्थल सेना ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए विशेष सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। 

ये रही 9 हमलास्थलों की लिस्ट

1. मरकज़ सुभान अल्लाह बहावलपुर

2. मरकज़ तैयबा, मुरीदके

3. सरजाल/तेहरा कलां

4. महमूना जोया सुविधा, सियालकोट,

5. मरकज़ अहले हदीस बरनाला, भिम्बर,

6. मरकज़ अब्बास, कोटली,

7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली जिले में स्थित है।

8.मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम

9. मरकज़ सैयदना बिलाल

Related to this topic: