Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

भारत केवल सुपर पावर ही नहीं, बल्कि विश्व गुरु भी बने:डॉ. मोहन भागवत

भारत केवल सुपर पावर ही नहीं, बल्कि विश्व गुरु भी बने:डॉ. मोहन भागवत

भारत केवल सुपर पावर ही नहीं बल्कि विश्व गुरु भी बनेडॉ मोहन भागवत

तिरुपति में भारतीय विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भारतीय विज्ञान सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर महत्वपूर्ण संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है और देश का आगे बढ़ना निश्चित है। भारत का लक्ष्य केवल एक सुपर पावर बनना नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करने वाला 'विश्व गुरु' भी बनना चाहिए।

राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय सम्मेलन 29 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए। सरसंघचालक ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भी दर्शन किए, जहाँ मंदिर प्रशासन और पुजारियों ने उनका पारंपरिक स्वागत और सम्मान किया।

धर्म और विज्ञान का समन्वय

सरसंघचालक डॉ. भागवत ने कहा कि विज्ञान और धर्म के बीच कोई वास्तविक टकराव नहीं है। उन्होंने समझाया कि विज्ञान और धर्म के रास्ते भले ही अलग दिखते हों, लेकिन अंततः दोनों एक ही सत्य की खोज करते हैं और उनकी मंजिल एक ही है। उन्होंने कहा कि हमारे विकास की अवधारणा का मूल आधार धर्म है। धर्म का अर्थ केवल पूजा-पद्धति या मजहब नहीं है, बल्कि यह वह तरीका है जिससे प्रकृति और संपूर्ण ब्रह्मांड संचालित होता है। उन्होंने धर्म और विज्ञान के बीच के संबंधों पर भी प्रकाश डाला।

अंधविश्वास और आधुनिक चुनौतियां

डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी कई मंदिर अपनी मजबूत और वैज्ञानिक बनावट के कारण सुरक्षित रह जाते हैं, जो हमारे प्राचीन ज्ञान की शक्ति को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में आधुनिक समय में रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग ने गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ पैदा कर दी हैं।

Related to this topic: