Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

ट्रंप का दावा झूठा सीजफायर की बातचीत में नहीं हुआ ट्रेड का जिक्र - विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधी

ट्रंप का दावा झूठा सीजफायर की बातचीत में नहीं हुआ ट्रेड का जिक्र - विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के दावों को बताया झूठा, कहा सीजफायर के बीच नहीं हुई ट्रेड की बात

ट्रंप का दावा झूठा सीजफायर की बातचीत में नहीं हुआ ट्रेड का जिक्र - विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कई दिनों से भारत और पाकिस्तान सीजफायर को लेकर सुर्खिया बटोर रहें है। हालंही में सोशल मीडिया पर ट्रंप का एक नया वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने दावा किया था कि हमारी सरकार ने भारत-पाक को साफ कहा था, झगड़ा रोको वरना ट्रेड बंद। लेकिन ट्रंप का ये दावा भारत ने सिरे से नकार दिया है।

ट्रंप का दावा - ट्रेड के दबाव से भारत-पाकिस्तान के बीच कराया सीजफायर

बीते सोमवार को ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें वे दावा कर रहे थे कि “उनके प्रशासन ने बीते शनिवार को दोनों देशों के बीच तत्काल सीजफायर करवाया, जो उन्हें लगता है कि स्थायी शांति में बदल सकता है। साथ ही कहा भारत और पाकिस्तान के पास बहुत सारे परमाणु हथियार है और दोनों के बीच हालात बेहद गंभीर थे। लेकिन हमने मदद की, और खासतौर पर व्यापार के जरिए दबाव बनाया। और कहा कि अगर आप लोग लड़ाई बंद करते है, तो हम आपसे बहुत व्यापार करेंगे। लेकिन अगर नहीं रुके, तो कोई व्यापार नहीं होगा।”

ट्रंप ने साथ में यह भी जोड़ा कि, “लोगों ने व्यापार का इस्तेमाल कभी वैसे नहीं किया जैसे मैंने किया। हमने शांति के लिए व्यापार को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया और यह असरदार रहा।”

ट्रंप का दावा झूठा सीजफायर के बीच नहीं हुई ट्रेड की बात - विदेश मंत्रालय प्रवक्ता

मीडिया से बातचीत के दौरान विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्रंप के दावों के नकारते हुए कहा - 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत से लेकर 10 मई को गोलीबारी और सैन्य कार्यवाही रोकने पर सहमति बनने तक भारत और अमेरिका के नेताओं के बीच सैन्य हालात को लेकर लगातार बातचीत होती रही, लेकिन इन चर्चाओं में व्यापार से जुड़ा कोई मुद्दा सामने नहीं आया।