Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

भारत के तांडव से पाकिस्तान में तबाही, आतंकियों में खौफ का मंजर बयां करते कई वीडियो आए सामने

भारत के तांडव से पाकिस्तान में तबाही, आतंकियों में खौफ का मंजर बयां करते कई वीडियो आए सामने

भारत के तांडव से पाकिस्तान में तबाही आतंकियों में खौफ का मंजर बयां करते कई वीडियो आए सामने

Operation Sindoor Video : नई दिल्ली। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हमला किया है। रात 1.30 बजे भारत की ओर से करीब 24 मिसाइल दागी गईं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक– करीब 30 लोगों की मौत की सूचना है। लश्कर और जैश के ठिकानों पर बमबारी हुई है। भारत के इस तांडव से पाकिस्तान में आतंकियों में इस समय खौफ का मंजर है। भारत द्वारा की गई इस एयर स्ट्राइक के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

भारत की सेना ने पाकिस्तान के इन 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बताया है -

1. मरकज़ सुभान अल्लाह, बहावलपुर - जैश

2. मरकज़ तैयबा, मुरीदके - लश्कर

3. सरजल, तेहरा कलां - जेईएम

4. महमूना जोया, सियालकोट - एचएम

5. मरकज़ अहले हदीस, बरनाला - लश्कर

6. मरकज़ अब्बास, कोटली - जैश

7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली - एचएम

8. शावई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद - लश्कर

9. सैयदना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद - जेईएम

बहावलपुर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें लोगों को मदरसा खाली करते हुए देखा जा सकता है। देर रात लोगों की भीड़ सड़कों पर देखी गई है। मस्जिदों से अपील की गई है कि, लोग घरों के अंदर रहकर कलमा पढ़ें।

बहावलपुर के ही एक अन्य वीडियो में टोटल ब्लैक आउट नजर आ रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि, अपने - अपने घरों को लॉक करके ऊपर रोड वाली तरफ चले जाएं।

लाहौर में इमरजेंसी लग गई है। 48 घंटे के लिए यहां सभी फ्लाइट रद्द कर दी गई है। एक वीडियो में लोग एयरपोर्ट से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Related to this topic: