Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

इस्लामाबाद, लाहौर, सियालकोट, कराची पर भारत ने किया हमला, AWACS ध्वस्त

इस्लामाबाद, लाहौर, सियालकोट, कराची पर भारत ने किया हमला, AWACS ध्वस्त

इस्लामाबाद लाहौर सियालकोट कराची पर भारत ने किया हमला awacs ध्वस्त

India Pakistan War : पाकिस्तान बहावलनगर कैंट पर भारत ने अटैक कर दिया है। भारतीय सेना ने कहा- पाकिस्तान के हमले से हमें कोई नुकसान नहीं, हमले को नाकाम कर दिया गया है। भारत ने अपने ऊपर हुए हमले का जवाब इस्लामाबाद, लाहौर, सियालकोट, कराची पर हमला करके दिया है। लाहौर और इस्लामाबाद पर मिसाइल हमला किया गया है। भारत ने पाकिस्तान का अवाक्स विमान मार गिराया है।

बता दें कि, AWACS का पूरा नाम Airborne Warning and Control System है। हिंदी में इसे हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली कहा जाता है। यह एक विशेष प्रकार का विमान होता है जो हवा में उड़ते हुए दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और अन्य गतिविधियों पर 360 डिग्री निगरानी रख सकता है। इसका उपयोग मुख्यतः युद्ध के समय या सीमावर्ती क्षेत्रों में संभावित खतरे की पहचान और उस पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए किया जाता है।

AWACS के मुख्य कार्य:

हवाई निगरानी (Air Surveillance) – लंबी दूरी से दुश्मन के एयरक्राफ्ट को पहचानना।

कमांड और कंट्रोल – अपने लड़ाकू विमानों को निर्देश देना कि कहाँ और कैसे हमला या रक्षा करना है।

रडार कवरेज बढ़ाना – ज़मीन पर लगे रडार की सीमा को आसमान से बढ़ा देना।

भारत का यह कदम जम्मू, पठानकोट, उधमपुर में सैन्य स्टेशनों पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमलों को विफल करने के बाद आया है। सैन्य अधिकारी ने बताया कि, भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन हमले को प्रभावी ढंग से नाकाम किया है।

Related to this topic: