Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

मुरैना में 3 लोगों ने घर में घुसकर नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुरैना में 3 लोगों ने घर में घुसकर नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुरैना में 3 लोगों ने घर में घुसकर नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप पुलिस ने दर्ज किया मामला

Morena Minor Girl Rape Case : मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना से एक और नाबालिग दरिंदों की हवस का शिकार हुई है। जानकारी के अनुसार, मुरैना में एक नाबालिग लड़की से तीन लोगों ने घर में घुसकर गैंगरेप किया है। बताया जा रहा है पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है कहना है कि, तीनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। ये पूरा मामला दिमनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

ये है पूरा मामला

दिमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छिछावली गांव की रहने वाली पीड़ित छात्रा के परिवार ने बताया कि, FIR कराने के लिए वे लोग बीते 4 दिन से पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि,10 फरवरी को वह कोचिंग गई थी। सुबह उसके साथी छात्र ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किताब छीन लीं और छेड़छाड़ की।

किशोरी वहां से अपने घर चली गई और परिजनों को कुछ नहीं बताया। 12 फरवरी की सुबह जब वह कोचिंग से लौट रही थी तो आरोपियों ने उसकी साइकिल के सामने बाइक अड़ा दी। गलत हरकत करते उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद जब 14 फरवरी को उसके माता-पिता एक शादी शादी समारोह में गए थे। घर पर अकेली थी।

पीड़िता का कहना है जब वह घर पर अकेली थी तो रात 9 बजे उसी के साथ पढ़ने वाले दो छात्र बगल वाली घर की छत से ऊपर मकान पर चढ़कर आए।कमरा खटखाते हुए भाई का नाम लेकर बोले पेट में दर्द हो रहा है। दवा चाहिए, इसलिए उसने गेट खोल दिया। इसके बाद उसका इन लोगों ने मुंह पकड़ लिया, फिर हाथ बांध दिए। दूसरा छात्र बाहर चला गया और पहले छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

पीड़िता ने बताया 18 फरवरी की शाम स्कूल से अपने घर आ रही थी, तभी रास्ते में फिर आरोपी मिला और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके साथ ही आरोपी ने उसे जबरन एक मोबाइल दिया, इसके बाद छात्रा ने परिजनों को सारी जानकारी दी।

परिजनों का कहना है कि परेशान होकर छात्रा ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। इस मामले में ASP गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

Related to this topic: