Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

बहन निकली दोषी तो कभी नहीं देखूंगा उसका चेहरा; सोनम के भाई का बड़ा बयान

बहन निकली दोषी तो कभी नहीं देखूंगा उसका चेहरा; सोनम के भाई का बड़ा बयान

बहन निकली दोषी तो कभी नहीं देखूंगा उसका चेहरा सोनम के भाई का बड़ा बयान

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस बीते कई दिनों से सुर्खियों में है। इस केस में नया मोड़ तब आया जब राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी 17 दिन बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली। सोनम पर अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति की हत्या कराने का आरोप है।

सोमवार को सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी इंदौर से गाजीपुर पहुंचा। जहां मीडिया से बात करते हुए गोविंद ने कहा, "अगर मेरी बहन ने सच में गुनाह किया है तो उसे फांसी पर लटका दो। मैं सिर्फ एक बार उससे मिलना चाहता हूं, अगर वो अपना गुनाह कबूल करती है तो फिर मैं कभी उसकी शक्ल भी नहीं देखूंगा।"


बताया जा रहा है कि सोनम ने खुद ही अपने भाई गोविंद को फोन कर अपनी लोकेशन बताई। रविवार रात करीब 1 बजे सोनम गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में एक ढाबे पर पहुंची और वहां मौजूद एक शख्स से फोन मांगकर अपने भाई को कॉल किया। इसके बाद ढाबा मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सोनम को वन स्टॉप सेंटर ले गई।

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा भी शामिल है, जो प्लाईवुड फैक्ट्री में मैनेजर के तौर पर काम करता था। राज पर आरोप है कि उसने सुपारी किलर्स आनंद, आकाश और विक्की ठाकुर को राजा की हत्या के लिए पैसे दिए।


सोनम अभी गाजीपुर पुलिस की हिरातस में है। शिलॉग पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम गाजीपुर पहुंच चुकी है और उससे पूछताछ की तैयारी कर रही है। सोनम की भूमिका अभी संदिग्ध बनी हुई है। यह मामला अब और गंभीर होता जा रहा है और आगे की जांच में कई खुलासे होने की उम्मीद है।

Related to this topic: