Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार रमेश से मिले पीएम मोदी

अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार रमेश से मिले पीएम मोदी

अहमदाबाद विमान हादसे में बचे विश्वास कुमार रमेश से मिले पीएम मोदी

PM Modi Meet Ahmedabad Plane Crash Survivor Vishwas Kumar Ramesh : गुजरात। अहमदाबाद एअर इंडिया विमान हादसे में बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल अस्पताल में मुलाकात की है। प्रधानमंत्री ने रमेश का हालचाल जाना है। इस दौरान विश्वास कुमार रमेश ने बताया कि, मैं अपनी सीट समेत प्लेन से बाहर गिर गया था। इसके बाद विमान में आग लगी। विश्वास कुमार के अलावा एअर इंडिया विमान हादसे में घायल हुए अन्य लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना है।

 

एअर इंडिया विमान हादसे में जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश ने डॉक्टरों के साथ दुर्घटना को लेकर बातें साझी की हैं। डॉक्टरों के अनुसार, विश्वास ने बताया कि दुर्घटना हुई तो विमान टूट गया और वह अपने सीट समेत बाहर आ गया और इस तरह वह आग की लपटों में नहीं घिरा। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने विमान से कूदकर अपनी जान नहीं बचाई। 

 

जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें मिली सभी चीजों को इकट्‌ठा किया जा रहा है। आज सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ और अंग मिले हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में लाया गया है।

 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, "आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है। इसके बाद अथक परिश्रम कर रहे अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया।"

बता दें कि, पीएम मोदी ने अपने अहमदाबाद दौरे के दौरान प्लेन क्रैश साइट का दौरा भी किआ। इस दौरान पीएम मोदी ने हादसे का जायजा लिया है और अधिकारियों से से हादसे और घायलों की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद पीएम मोदी अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों और हादसे में जीवित बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश से मुलकात कर उनका हाल जाना। 

 

अहमदाबाद हादसे की लाइव कवरेज पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 

Related to this topic: