Bengaluru LPG Delivery without Connection

बेंगलुरु में बिना LPG कनेक्शन मिलेगा गैस सिलेंडर, इंस्टामार्ट-HPCL ने शुरू की नई सुविधा

बेंगलुरु में अब बिना LPG कनेक्शन भी गैस सिलेंडर मंगाया जा सकेगा। इंस्टामार्ट और HPCL की नई ऑन-डिमांड सेवा के तहत कुछ मिनटों में सिलेंडर की डिलीवरी होगी। जानिए किसे फायदा मिलेगा।

बेंगलुरु में बिना LPG कनेक्शन मिलेगा गैस सिलेंडर, इंस्टामार्ट-HPCL ने शुरू की नई सुविधा

Instamart-HPCL Deal Update News

बेंगलुरु में LPG सिलेंडर लेने का तरीका बदलने जा रहा है। अब लोगों को गैस सिलेंडर के लिए पहले से घरेलू कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं होगी। इंस्टामार्ट और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की नई साझेदारी के तहत ग्राहक ऐप के जरिए ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे।

यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है जो किराए के घरों में रहते हैं, छात्र हैं या छोटे परिवार के साथ रहते हैं। फिलहाल इसकी शुरुआत बेंगलुरु से की गई है, जहां ग्राहक 5 किलोग्राम के मेटल सिलेंडर और HPCL के नए 10 किलोग्राम HP Navya कंपोजिट LPG सिलेंडर की बुकिंग कर सकेंगे।

बिना कनेक्शन ऐसे मिलेगा LPG सिलेंडर

इंस्टामार्ट और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की साझेदारी के तहत ग्राहक 10 किलोग्राम का नया HP Navya कंपोजिट LPG सिलेंडर और 5 किलोग्राम का मेटल सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे। यह सुविधा खासतौर पर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, किराए के मकानों में रहने वालों और छोटे परिवारों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जिन्हें नियमित घरेलू गैस कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पहली बुकिंग में KYC अनिवार्य

पहली बार सिलेंडर ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को KYC और पहचान से जुड़े जरूरी दस्तावेज पूरे करने होंगे। इसके बाद अगली बुकिंग रिफिल मानी जाएगी। हर रिफिल के समय खाली सिलेंडर वापस लिया जाएगा। सभी ऑर्डर HPCL के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के जरिए पूरे किए जाएंगे और डिलीवरी प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए की जाएगी।

HP Navya सिलेंडर में क्या है खास

HPCL ने नए HP Navya कंपोजिट सिलेंडर को पारंपरिक स्टील सिलेंडर के हल्के और जंग-रोधी विकल्प के रूप में पेश किया है। इसकी पारदर्शी बॉडी की वजह से ग्राहक आसानी से गैस का बचा हुआ स्तर देख सकते हैं। कॉम्पैक्ट डिजाइन होने के कारण यह अपार्टमेंट, छोटे घरों और सेकेंडरी सिलेंडर की जरूरत वाले परिवारों के लिए भी उपयोगी माना जा रहा है।

कंपनियों ने क्या कहा

इंस्टामार्ट के CEO अमितेश झा ने कहा कि कंपनी रोजमर्रा की जरूरतों को तेज और आसान बनाने की दिशा में लगातार सेवाओं का विस्तार कर रही है। HPCL के साथ यह साझेदारी ग्राहकों तक सुरक्षित और भरोसेमंद LPG सेवा पहुंचाने का महत्वपूर्ण कदम है। वहीं HPCL के मार्केटिंग डायरेक्टर अमित गर्ग ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए LPG की पहुंच बढ़ाने से ग्राहकों को पहले से अधिक सुविधाजनक और तेज सेवा मिलेगी। फिलहाल इंस्टामार्ट 131 से अधिक शहरों में 50 हजार से ज्यादा उत्पादों की डिलीवरी कर रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026