Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

आज से शुरू हो गया इस साल का होलाष्टक, जानें इन दिनों क्या करें क्या नहीं

आज से शुरू हो गया इस साल का होलाष्टक, जानें इन दिनों क्या करें क्या नहीं

इस साल 2025 में होलाष्टक आज यानी 07 मार्च से शुरू हो गए हैं। जिसका समापन 13 मार्च को होलिका दहन के दिन होगा। उसके अगले दिन 14 मार्च को होली (फागुन) मनाई जाती है।

आज से शुरू हो गया इस साल का होलाष्टक जानें इन दिनों क्या करें क्या नहीं

फाल्गुन का महीना शुरू हो गया है। इसी माह में होली का त्यौहार मनाया जाता है। इसके पहले से ही 8 दिनों तक होलाष्टक मनाया जाता है जिसमें ग्रहों की चाल बदलती रहती है। इन दिनों में शुभ कार्यों को करना वर्जित होता है। इस साल 2025 में होलाष्टक आज यानी 07 मार्च से शुरू हो गए हैं। जिसका समापन 13 मार्च को होलिका दहन के दिन होगा। उसके अगले दिन 14 मार्च को होली (फागुन) मनाई जाती है।

होलाष्टक क्या होता है?

ज्योतिषों की मानें तो कोई भी व्यक्ति होली के 8 दिन पहले कोई भी शुभ कार्य नहीं कर सकते, क्योंकि ये अशुभ होता है। अगर इन दिनों में कोई मांगलिक कार्य किए जाते हैं तो कई प्रकार की दिक्कतें आती हैं। व्यक्ति के मन परेशान रहता है, बीमारी या फिर अकाल मृत्यु हो सकती है, रिश्तों में कलह आती है। यही कारण है कि होलाष्टक में शुभ कार्यों को नहीं किया जाता।

होलाष्टक के दौरान क्या करें?

  • होलाष्टक के दौरान घर में शांति, सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा के लिए हनुमान चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं।
  • जरूरतमंदों और गरीबों को भोजन, कपड़े का दान कर सकते हैं।
  • होलाष्टक के दौरान अपने पूर्वजों से आशीर्वाद लेने के लिए पितृ तर्पण कर सकते हैं।
  • होलाष्टक के दौरान ग्रह शांति पूजा कर सकते हैं।

होलाष्टक के दौरान क्या ना करें?

  • होलाष्टक के दौरान शादी, विवाह, भूमि पूजन, गृह प्रवेश या कोई नया बिजनेस खोलना वर्जित माना जाता है।
  • होलाष्टक के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और नामकरण जैसे 16 संस्कारोंं पर रोक लग जाती है।
  • होलाष्टक के दौरान कोई नया कार्य जैसे नए घर का निर्माण आदि शुरू नहीं करना चाहिए।
  • होलाष्टक के दौरान सोना, चांदी या वाहन की खरीदारी से बचें। इस अवधि में कीमती धातुओं, संपत्ति या वाहनों की खरीद अशुभ मानी जाती है।
  • होलाष्टक के दौरान नवविवाहित को मायके में रहने की सलाह दी जाती है।