Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

लता मंगेशकर चौक में डंपर ने 7 लोगों को कुचला, एक की मौत

लता मंगेशकर चौक में डंपर ने 7 लोगों को कुचला, एक की मौत

लता मंगेशकर चौक में डंपर ने 7 लोगों को कुचला एक की मौत

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के लता मंगेशकर चौक में एक तेज रफ़्तार डंपर ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका इलाज राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है। हादसा मंगलवार - बुधवार की देर रात का है।

क्या बोले डॉक्टर?

अयोध्या के श्री राम अस्पताल के एक आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष शाक्य ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, "घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। एक मरीज को मामूली चोट आई है, जिसका इलाज यहां चल रहा है, अन्य पांच को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, एक मरीज की हालत ठीक है जिसका इलाज श्रीराम अस्पताल में ही चल रहा है।”

घायलों ने बताई आपबीती

घटना में घायल हुए लोगों में से एक राजा बाबू ने बताया, "लता मंगेशकर चौक पर एक तेज़ रफ़्तार डंपर ने मेरी गाड़ी को टक्कर मार दी। मैं अपनी गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। डंपर ने कई लोगों और गाड़ियों को टक्कर मारी और एक व्यक्ति को कुचल दिया। एक व्यक्ति जो खाना खा रहा था उसकी मृत्यु हो गई। मेरे पैर, छाती और सिर पर चोटें आई हैं। मेरी गाड़ी पूरी तरह खत्म हो गई है।”

Related to this topic: